10 Mar 2026, Tue
Breaking

दिग्गज कांग्रेसी कमलनाथ और बेटे नकुलनाथ जल्द BJP में हो सकते हैं शामिल, नकुल नाथ के सोशल मीडिया से ‘कांग्रेस’ गायब

ब्यूरो रिपोर्ट

भोपाल, 17 फ़रवरी 2024|मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर से गरमा गई है. कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कांग्रेस छोड़ने की चर्चाएं तेज हो गई हैं. वह अपने सांसद बेटे नकुलनाथ के साथ बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं. मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट से लोकसभा सांसद (MP) नकुलनाथ के सोशल मीडिया प्रोफाइल से पार्टी का नाम और लोगो भी गायब हो गया है. कमलनाथ के करीबी सूत्रों ने बताया है कि पिता-बेटे की जोड़ी 19 फरवरी को बीजेपी का दामन थाम सकती है.

कमलनाथ अपना छिंदवाड़ा दौरा बीच में ही कैंसिल कर बेटे संग दिल्ली रवाना हो गए हैं, जिसने उनके पार्टी छोड़ने की बातों को बल दिया है. वहीं, बीजेपी नेताओं ने भी इशारों-इशारों में कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की बात कहना शुरू कर दिया है. मध्य प्रदेश के बीजेपी नेता और प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने एक तस्वीर पोस्ट की है. इस तस्वीर में कमलनाथ अपने बेटे नकुलनाथ समेत अन्य लोगों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं. बीजेपी नेता ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, ‘जय श्रीराम.’

नकुलनाथ की प्रोफाइल से कांग्रेस गायब


नकुलनाथ की सोशल मीडिया प्रोफाइल से कांग्रेस के नाम और लोगो गायब होने से उनके पार्टी छोड़ने की चर्चाएं तेज हो गई हैं. उन्होंने एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और फेसबुक तीनों ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से लोगो और नाम हटाया है. इसकी जगह उन्होंने लिखा है, ‘संसद सदस्य, छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश).’ मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद से ही कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की चर्चाएं थीं. अब बेटे की प्रोफाइल से कांग्रेस का नाम गायब होना इन बातों को और भी ज्यादा आधार दे रहा है.


कमलनाथ का छिंदवाड़ा दौरा कैंसिल


यहां गौर करने वाली बात ये है कि कमलनाथ का छिंदवाड़ा दौरा भी कैंसिल हो गया है. नकुलनाथ के सोशल मीडिया से कांग्रेस का लोगो और नाम हटाने से पहले ही इस दौरे को रद्द कर दिया गया. कमलनाथ का 14 से 18 फरवरी तक छिंदवाड़ा में प्रोग्राम था. हालांकि, छिंदवाड़ा दौरा बीच में छोड़कर ही कमलनाथ अपने बेटे नकुलनाथ के साथ अचानक दिल्ली रवाना हो गए हैं. फिलहाल वह भोपाल में हैं, जहां से वह दिल्ली जाएंगे. अगर कमलनाथ अपने बेटे नकुलनाथ के साथ कांग्रेस छोड़ते हैं, तो लोकसभा चुनाव से पहले ये पार्टी के लिए एक बड़ा झटका होगा.

पढ़ें   उड़ीसा, छत्तीसगढ़ होते हुए कटनी पहुंचा दो लाख से ज्यादा का गांजा, पुलिस ने मादक पदार्थ समेत दो को पकड़ा

कमलनाथ को लेकर क्या बोले दिग्विजय सिंह?


वहीं, जब मध्य प्रदेश के जबलपुर में दिग्विजय सिंह से कमलनाथ के बीजेपी में शामिल को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने सब कुछ ठीक होने की बात कही. दिग्विजय सिंह ने कहा कि मेरी कल रात कमलनाथ से बात हुई है. वह छिंदवाड़ा में हैं. बीजेपी में जाने की अटकलों के बीच दिग्विजय सिंह ने कहा कि कमलनाथ ने पूरा जीवन कांग्रेस में बिताया है. वह इंदिरा गांधी के समय से ही पार्टी से जुड़े हुए हैं. आप ऐसे व्यक्ति से उम्मीद नहीं कर सकते हैं कि वह सोनिया गांधी और इंदिरा गांधी का परिवार छोड़ देगा.

19 फरवरी को बीजेपी में हो सकते हैं शामिल!


सूत्रों के मुताबिक, कमलनाथ के करीबी विधायकों ने दावा किया है कि कांग्रेस नेता अपने बेटे नकुलनाथ के साथ 19 फरवरी को बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. उनके साथ 10 से 12 विधायक, 2 नगर अध्यक्ष और एक महापौर भी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. इस बात में सच्चाई इसलिए भी नजर आ रही है, क्योंकि छिंदवाड़ा दौरा 18 फरवरी तक होना था, जबकि कमलनाथ इसे बीच में छोड़कर दिल्ली चले गए हैं.

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed