11 Mar 2026, Wed

हमारी कृषि आधारित अर्थव्यवस्था में पशुधन आज भी महत्व: मंत्री टंक राम वर्मा


00घुलघुल में जिला स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी और मेला आयोजित
स्वस्थ पशु प्रतियोगिता में कृषकों और पशुपालकों ने लिया हिस्सा00

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 06मार्च 2024

राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था में आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में पशुधन का महत्व है। पशुधन का उपयोग कृषि कार्यों के साथ-साथ अन्य आर्थिक गतिविधियों में भी है। इस महत्ता के कारण हमारी संस्कृति में पशुधन को पूजनीय माना गया है। श्री वर्मा रायपुर जिले के ग्राम घुलघुल में जिला स्तरीय पशुप्रदर्शनी और पशु मेला में पशु मालिकों को सम्बोधित कर रहे थे।

पशु चिकित्सा विभाग के द्वारा आयोजित इस मेले में उन्नत नस्ल के पशु प्रदर्शित किए गए थे। साथ ही यहां स्वस्थ्य पशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 230 कृषक और पशुपालकों ने हिस्सा लिया। मेले में बीमार पशुओं का उपचार कर दवाईयां वितरित की गई। प्रतियोगिता में दुधारू गाय वर्ग में श्री संजय शर्मा नेवरा, श्री आकाश अग्रवाल नेवरा, तथा शत्रुहन यादव रजिया के गाय को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।  इसी प्रकार श्री फेरहा यदु, श्री हितेन्द्र मिर्झा एवं श्री गंगा यदु के भैंस को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान (दुधारू भैंस वर्ग)तथा बकरा-बकरी वर्ग में श्री राकेश साहू कुम्हारी, श्री परस निषाद खपरीकला एवं श्री देवेश वर्मा के बकरा-बकरी को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान, बैल जोड़ी वर्ग में श्री ईश्वर साहू, श्री रूपेन्द्र यादव, श्री रामजी साहू के बैल को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान एवं उन्नत वत्स पालन में श्री यशकुमार यदु मोहगांव, श्री हेमंत यदु खपरीकला, श्री अशोक यदु आलेसुर को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान तथा कुक्कुट वर्ग में श्री बिसरू निषाद, श्री महाराज टण्डन एवं श्री बिसरू निषाद को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
 
इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति श्री राजू शर्मा, तिल्दा जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुमन देवव्रत नायक, जनपद सदस्य श्रीमती स्वाति वर्मा, सभापति जनपद पंचायत तिल्दा श्री शिवशंकर वर्मा, ग्राम कोहका के सरपंच श्री सहदेव कुर्रे, श्री भगवती साहू, श्री विजय ठाकुर, श्री तेजराम वर्मा, पशुधन विकास विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. शंकरलाल उइके तथा विभाग के जिला स्तर के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Share
पढ़ें   अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : कसडोल में महिला दिवस की रहीं रौनक, क्षेत्रीय विधायक शकुंतला साहू बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रमों में रहीं शामिल, शकुंतला बोली : 'आज हर क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है'

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.