10 Mar 2026, Tue
Breaking

CG विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन : कानून व्यवस्था पर सदन में जोरदार हंगामे के आसार; ध्यानाकर्षण में गूंजेगा सहकारी समिति में अनियमितता का मामला, कांग्रेस की सदन से सड़क तक सरकार को घेरने की तैयार

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 24 जुलाई 2024

आज विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन हैं जिसमे प्रश्नकाल में गृह, स्वास्थ्य, पंचायत विभागों के सवाल होंगे, ध्यानाकर्षण में सहकारी समिति में अनियमितता का मामला गूंजेगा|

विधानसभा में आज उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर जवाब देंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी स्वास्थ्य सेवाओं समेत विभिन्न मुद्दों पर सवालों का सामना करेंगे। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत गरीबों के राशन वितरण में अफरा–तफरी किए जाने पर विपक्ष ध्यानाकर्षण भी लायेगा। प्रदेश में तेजी से बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए भी सदन में बेहतर उपायों के लिए चर्चा होगी।

भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला जिले के कोसीर और गाताडीह, सारंगढ़, बिलाईगढ़ सहकारी समितियों में व्याप्त अनियमितताओं की ओर सहकारिता मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे। नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गरीबों को राशन उपलब्ध कराने में हो रही अव्यवस्था की ओर उर्वरक एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे। विधायक रोहित साहू राजिम में लंबित बस स्टैंड निर्माण कार्य की ओर नगरीय प्रशासन मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

प्रश्न काल में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों की पदोन्नति, नक्सली क्षेत्र में पदस्थापना, भारतीय पुलिस सेवा, राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों व कर्मचारियों की पोस्टिंग,प्रदेश में घटित चोरी, डकैती, हत्या,लूट, दुष्कर्म, अपहरण के मामलों की जानकारी, नक्सली हिंसा की जानकारी, नक्सली एनकाउंटर की जानकारी, नक्सली सरेंडर की जानकारी,शहादत की जानकारी, पुलिस विभाग में अनुकंपा नियुक्ति की जानकारी,साइबर अपराधों की जानकारी मांगी गई है। इसके अलावा रोजगार गारंटी योजना के कार्यों, श्रमिकों को मिले रोजगार, सहायक रोजगार अधिकारियों की सेवा समाप्ति और पुनः बहाली, नक्सली क्षेत्र में पदस्थ पुलिसकर्मियों के मैदानी क्षेत्र में ट्रांसफर, मुख्यमंत्री समग्र विकसित योजना की जानकारी, नशीले पदार्थों पर कार्यवाही की जानकारी, स्कूलों के आसपास नशा बिक्री की जानकारी, छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा की जांच, धर्मांतरण की जानकारी, प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी, मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री सड़क योजना की जानकारी, एसीबी और एसआईटी की जांच व कार्यवाही, कचरा गाड़ी खरीदी, रीपा के कार्यों व गौठानो की स्थिति आदि की जानकारी मांगी गई हैं।

पढ़ें   PM Modi in Saharnpur  : पीएम ने विपक्ष पर मंच से किए तीखे वार, कहा-सारी दुनिया में देश का डंका बज रहा है



स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से नर्सिंग कॉलेज में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी, नर्सिंग कॉलेज की मान्यता, बिना मान्यता के छात्रों के प्रवेश, जांजगीर मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण हेतु स्वीकृत राशि, डॉक्टरों की नियुक्ति के बाद से पदस्थापना, आयुष्मान भारत योजना व मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के हितग्राहियों की जानकारी, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना व आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कर अस्पतालों व बीमारियों की जानकारी, कोविड में की गई खरीदी, सीजी एमएससी के द्वारा की गई खरीदी, सरकारी डॉक्टर के निजी अस्पताल चलाने की जानकारी, टीबी मरीजों व दवाइयों की जानकारी, सीजीएमएससी के अफसर के खिलाफ शिकायतें वी कार्यवाही की जानकारी, मेडिकल वेस्ट निपटारे की जानकारी, शासकीय अस्पतालों में चिकित्सा सामग्रियों की उपलब्धता, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत आबंटित राशि की जानकारी मांगी गई है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed