8 Mar 2026, Sun

CG ब्रेकिंग : IPS अशोक जुनेजा बने रहेंगे छग के DGP, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा एक्सटेंशन प्रस्‍ताव

सतीश शर्मा

रायपुर, 03 अगस्त 2024

आईपीएस अशोक जुनेजा अभी छह महीने और प्रदेश के डीजीपी बने रहेंगे। प्रदेश सरकार की तरफ से उनके सेवा विस्‍तार का प्रस्‍ताव आज केंद्र सरकार को भेज दिया गया है, चूंकि केंद्र में भी बीजेपी की सरकार है ऐसे में माना जा रहा है कि प्रस्‍ताव को हरी झंडी मिलने में कोई दिक्‍कत नहीं होगी। बात दें कि जुनेजा का कार्यकाल 4 अगस्‍त को समाप्‍त हो रहा है। इसमें बताया गया था कि शुक्रवार को डीजीपी के एक्सटेंशन का प्रस्ताव भेजा जाएगा।

जानकारों का यह भी कहना है कि ऐसे में जब दो दिन बाद डीजीपी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, बिना भारत सरकार की हरी झंडी के राज्य सरकार प्रस्ताव नहीं भेजेगी। ऐसा समझा जाता है कि पिछले सप्ताह सरकार दिल्ली में थी। वहां इस संदर्भ में बात हुई होगी। इसके बाद दिल्ली से कोई मैसेज आया होगा, तभी एक्सटेंशन का प्रस्ताव भेजने का फैसला हुआ होगा। छत्तीसगढ़ बनने के बाद अभी तक न तो किसी डीजीपी को एक्सटेंशन हुआ है और न ही चीफ सिकरेट्री का।

अशोक जुनेजा पहले डीजीपी होंगे, जिन्हें छह महीने का एक्सटेंशन मिलने जा रहा है। इससे पहले दो चीफ सिकरेट्री को एक्सटेंशन देने का प्रस्ताव जरूर गया था मगर भारत सरकार ने मना कर दिया। नक्सल मोर्चे पर छत्तीसगढ़ में जिस तरह कामयाबी मिली है, उससे इसमें कोई संशय नहीं था कि अगर राज्य से प्रस्ताव जाएगा तो भारत सरकार मना कर दें। क्योंकि, पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव के दौरान नक्सलियों के खात्मे को जमकर भुनाया।

Share
पढ़ें   पीएम मोदी के नाम X पर नया रिकॉर्ड : आसपास भी नहीं कोई भारतीय नेता, पार किया 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed