10 Mar 2026, Tue
Breaking

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पंचायत सचिव और सरपंच को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार : NOC और नक्शा पास के लिए मांगे थे पैसे, सेजबहार के ग्राम डोमा का है मामला

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 06 अगस्त 2024

छत्तीसगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मकान निर्माण हेतु नक्शा पास करने और एनओसी देने के लिए प्रार्थी से 18 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी। आज रिश्वत लेते हुए दोनों को एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 18 हजार रुपए की रिश्वत लेते सरपंच व सचिव को गिरफ्तार किया है। दोनों ने बैंक लोन हेतु पंचायत से एनओसी और नक्शा देने के लिए प्रार्थी से रिश्वत की मांग की थी। जिन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी लोकेश कुमार बघेल संतोषी नगर रायपुर का रहने वाला है। उसने एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर कार्यालय में शिकायत देते हुए बताया था कि ग्राम डोमा तहसील व जिला बिलासपुर में उसकी जमीन है। जिस पर आवास बनाने के लिए बैंक लोन हेतु पंचायत से एनओसी वी नक्शा की आवश्यकता थी। इसलिए प्रार्थी ने ग्राम पंचायत डोमा के सचिव धर्मेंद्र कुमार साहू से संपर्क किया तो पंचायत सचिव ने प्रार्थी को आवेदन व अन्य दस्तावेज कार्यालय में जमा करने कहा साथ ही 18 हजार रुपए रिश्वत कीमांग की।

प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था। इसलिए उसने एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर में इसकी शिकायत की। शिकायत के सत्यापन के पश्चात आज 5 अगस्त को ट्रैप आयोजित कर प्रार्थी को आरोपी पंचायत सचिव धर्मेंद्र कुमार साहू के पास उसके कार्यालय में भेजा। किंतु आरोपी धर्मेंद्र कुमार साहू ने स्वयं रिश्वत न लेते हुए अपने ही कक्ष में उपस्थित ग्राम डोमा के सरपंच देव सिंह बघेल को रिश्वती रकम 18 हजार रुपए देने को कहा। प्रार्थी ने रुपए सरपंच बघेल को दे दिए।

पढ़ें   शिक्षा जगत की खबर : छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों के लिए ‘ओरो स्कॉलर’ और विशिष्ट आवश्यकताओं वाले बच्चों के लिए ‘प्रोजेक्ट इन्क्ल्यूजन’ कार्यक्रम शुरू, स्कूल शिक्षा मंत्री ने किया शुभारंभ, बीस क्विज में 80 प्रतिशत अंक वाले बच्चे को मिलेंगे एक हजार रूपए

इसके बाद एसीबी की टीम ने आरोपी धर्मेंद्र कुमार साहू पंचायत सचिव और सरपंच देव सिंह बघेल ग्राम पंचायत डोमा को 18 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया आरोपियों के विरुद्ध धारा 7 पीसी एक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed