2 Jun 2025, Mon
Breaking

राष्ट्रध्वज के रंग में रंगा CM हाउस, CM विष्णुदेव ने लोगों को दिया तिरंगा..तो ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष से भावुक हुए लोग

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 08 अगस्त 2024

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मुख्यमंत्री निवास में सीएम विष्णुदेव का जनदर्शन जारी है। इस जनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनदर्शन को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। रिमझिम बारिश बीच जनदर्शन में मुख्यमंत्री से मिलने राज्य के लोग पहुँचे हुए हैं। साथ ही अपनी समस्याएं बताने बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री निवास में लोग पहुँचे हुए हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
दिव्यांगजनों के बीच जाकर उनसे आवेदन ली रहे हैं।

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत लोगों को तिरंगा का वितरण भी किया गया है।

इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अभियान में अपनी-अपनी सहभागिता निभाने के लिए उपस्थित लोगों से अपील की है। जनदर्शन में मुख्यमंत्री के आते ही राष्ट्र ध्वज लहराकर उपस्थित लोगों ने उनका अभिवादन किया है।

Share
पढ़ें   गौ वंश को ले जा रहे थे बूचड़खाने, बजरंगदल के जिला सह संयोजक अंकित द्विवेदी की सूचना पर पुलिस ने पकड़ी ट्रक, शेख सब्बीर सहित चार आरोपी गिरफ्तार

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed