10 Apr 2025, Thu 9:42:47 PM
Breaking

राज्यपाल रमेन डेका कल महासमुंद जिले के दौरे पर : जिला पंचायत महासमुंद में अधिकारियों की लेंगे बैठक, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत करेंगे पौधरोपण, जानें पूरा कार्यक्रम

प्रमोद मिश्रा
महासमुंद 29 अगस्त 2024
छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका का 30 अगस्त 2024 को महासमुंद आगमन होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यपाल श्री डेका 30 अगस्त को महासमुंद व सिरपुर प्रवास पर रहेंगे। वे सुबह 10 .30 बजे रायपुर से रवाना होकर 11.30 बजे सर्किट हाउस महासमुंद पहुँचेंगे।

दोपहर 12 बजे गवर्नर जिला पंचायत महासमुंद में अधिकारियों की बैठक लेंगे। दोपहर 1.30 बजे वे वापस सर्किट हाउस पहुँचेंगे। राज्यपाल लंच के पश्चात दोपहर 2.30 बजे पुरातत्व नगरी सिरपुर रवाना होंगे। जहाँ ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कर सिरपुर भ्रमण करेंगे। श्री डेका शाम 4 बजे राजभवन रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share
पढ़ें   CG में सरकार की अनोखी पहल : राज्य के 121 नगरीय निकायों में ’कृष्ण कुंज’ के लिए हुआ स्थल का चयन, कृष्ण जन्माष्टमी से पीपल, बरगद जैसे सांस्कृतिक महत्त्व के वृक्षों का होगा रोपण

 

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed