26 Apr 2025, Sat 9:35:31 PM
Breaking

घर में बल्ब जलाने को लेकर पति-पत्नी में लड़ाई : पत्नी ने कर दी पति की हत्या, आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

अंजलि सिंह

सरगुजा, 10 सितंबर 2024

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पत्नी ने मामूली विवाद पर अपने पति की हत्या कर दी। सरगुजा जिले के लुंड्रा ब्लॉक के रघुनाथपुर चौकी अंतर्गत ग्राम बटवाही निवासी दिलसाय नागेश 30 वर्ष का 6 सितंबर की रात को बल्ब जलाने की बात को लेकर पत्नी पनमेश्वरी से विवाद हो गया। पति-पत्नी के बीच विवाद होता देख दिलसाय का बड़ा भाई साजाराम नागेश वहां आया और उनके बच्चों को लेकर अपने घर चला गया।

 

इसके बाद रात करीब 10 बजे मारपीट की आवाज सुनकर साजाराम वहां पहुंचा। उसने देखा कि पनमेश्वरी पति दिलसाय को बांस के बहिंगा से मार रही थी और गर्दन में दांत काट रही थी।

इस दौरान दिलसाय अचेत अवस्था में पलंग पर गिरा पड़ा था। भाई साजाराम बीच-बचाव कर उसे इलाज के लिए रघुनाथपुर अस्पताल ले गया। यहां जांच पश्चात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के भाई साजाराम ने मामले की जानकारी रघुनाथपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची आरोपी पत्नी को गिरफ्तार का जेल भेज दिया गया ।

Share
पढ़ें   कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस : VC के माध्यम से मुख्यमंत्री करेंगे सभी जिले के कलेक्टरों से बातचीत...विभिन्न कार्यों की कलेक्टरों से लेंगे जानकारी

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed