23 Jul 2026, Thu

बलौदाबाजार जिले में फिर से सड़क हादसा : हाइवा से टकराई बाइक…बाइक में सवार तीनों दोस्त की मौत… कटगी की घटना

प्रमोद मिश्रा

कटगी, 02 जनवरी 2024

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में लगातार सड़क हादसा होता जा रहा है । बीती रात एक बार फिर सड़क दुर्घटना ने तीन दोस्तों की जान ले ली । जानकारी के मुताबिक कटगी में बीती रात लगभग 2 बजे एक बाइक सवार और हाइवा की भिड़ंत हो गई, जिससे बाइक में सवार तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई । तीनों युवक ग्राम महराजी के रहने वाले हैं, जो तुरतुरिया से पिकनिक मनाकर वापस अपने गांव लौट रहे थे ।

 

 

मृतकों में दुर्गेश कर्ष, राजू कर्ष और परमेश्वर पैकरा शामिल हैं, जो महराजी के रहने वाले हैं । फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

Share
पढ़ें   BREAKING: बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, हेमा मालिनी–ईशा देओल विले पार्ले श्मशान पहुंचे, अमिताभ–आमिर भी मौजूद