10 Mar 2026, Tue
Breaking

रायपुर में दिनदहाड़े 65 लाख की डकैती: पीड़ित का करीबी निकला मास्टरमाइंड, दोस्त और पत्नी संग रची साजिश, बुजुर्गों को बंधक बनाकर दिया वारदात को अंजाम

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 13 फ़रवरी 2025

रायपुर में हुई सनसनीखेज डकैती मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में पता चला है कि पीड़ित का करीबी ही इस अपराध का मास्टरमाइंड है। उसने अपने दोस्त और उसकी पत्नी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में करीब आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

ऐसे रची गई साजिश

सूत्रों के मुताबिक, मुख्य आरोपी नागपुर निवासी साजिद है, जो पीड़ित परिवार का करीबी बताया जा रहा है। उसने भिलाई निवासी अपने दोस्त राहुल और राहुल की पत्नी के साथ मिलकर इस डकैती की योजना बनाई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अमलेश्वर (दुर्ग) की ओर भाग निकले। भागते समय उन्होंने रास्ते में वाहन भी बदला और फिर अलग-अलग शहरों में फरार हो गए।

परिवारिक विवाद से जुड़ा मामला

पीड़ित वेलू परिवार काफी बड़ा है, जिसमें आठ भाई-बहन शामिल हैं। परिवार में हाल ही में बेची गई एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। कुछ सदस्य इस बिक्री से नाखुश थे। पुलिस को जब इस बात की जानकारी मिली, तो उनकी शक की सुई परिवार के करीबी लोगों पर टिक गई। पुलिस सभी परिजनों से लगातार पूछताछ कर रही है और वारदात के दौरान उनकी गतिविधियों पर नजर रख रही है।

ऐसे हुई वारदात
यह डकैती रायपुर में नगर निगम चुनाव के दिन दिनदहाड़े हुई थी। खम्हारडीह थाना क्षेत्र के अनूपम नगर स्थित एक घर से 20 मिनट के भीतर 65 लाख रुपये की लूट कर ली गई। डकैत कमांडो की वर्दी में आए थे और घर में मौजूद बुजुर्गों को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया था। उन्होंने डराने के लिए एक फर्जी इंजेक्शन भी लगाया। डकैती के दौरान वे नारे लगाते रहे और धमकी दी कि यदि किसी ने शोर मचाया तो घर को बम से उड़ा देंगे।

पढ़ें   PWD विभाग ने की बड़ी कार्रवाई : कार्यपालन अभियंता, SDO के साथ उप अभियंता निलंबित, मोवा ओवरब्रिज डामरीकरण में लापरवाही के साथ बस्तर में रोड निर्माण में भ्रष्टाचार पर निलंबन की कार्रवाई

सीसीटीवी फुटेज में पांच आरोपी, जिनमें एक महिला भी शामिल थी, कार से उतरते हुए दिखे। इन पांचों ने प्रेमा वेलू (71), रजनी वेलू (67) और मनोहर वेलू (70) को बंधक बनाकर लूटपाट की। तीनों अविवाहित भाई-बहन एक साथ रहते हैं।

बुजुर्गों को कमरे में किया बंद, ऐसे मिली राहत
वेलू परिवार ने हाल ही में अपनी पुश्तैनी जमीन बेची थी। घर के अंदर बेड के नीचे रखे 65 लाख रुपये और अलमारी में रखा गहना लुटेरे ले गए। भागते समय आरोपियों ने तीनों बुजुर्गों को एक कमरे में बंद कर दिया। कुछ देर बाद वे पीछे के दरवाजे से बाहर निकले और पड़ोसियों व पुलिस को सूचना दी।

इस सनसनीखेज डकैती को लेकर रायपुर रेंज के आईजी जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी साझा करेंगे।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed