24 Apr 2025, Thu 5:18:32 AM
Breaking

बलौदाबाजार के वीर नारायणपुर गांव में विहिप-बजरंगदल की कार्यकारिणी गठित: अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीणों ने थामा संगठन का झंडा, युवाओं को नशे से दूर रहने और गांव की रक्षा के लिए किया प्रेरित

प्रमोद मिश्रा

बलौदाबाजार, 14 अप्रैल 2025

अमर शहीद वीर नारायण सिंह की जन्मस्थली सोनाखान से महज एक किलोमीटर दूर स्थित गांव वीर नारायणपुर आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। खराब पहुंच मार्ग, प्रशासनिक उदासीनता और बढ़ते सामाजिक संकटों से जूझ रहे ग्रामीणों के लिए अब अवैध शराब सबसे बड़ी समस्या बनकर उभरी है।

 

गांव में धड़ल्ले से हो रही अवैध शराब की बिक्री ने घर-घर विवाद और बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही बढ़ा दी है। प्रशासनिक कार्रवाई नाकाफी साबित हो रही है। इस संकट से निपटने और सामाजिक एकजुटता के उद्देश्य से ग्रामीणों ने विश्व हिंदू परिषद-बजरंगदल की सदस्यता ली और गांव में संगठन की कार्यकारिणी का गठन किया।

विहिप विभाग पदाधिकारी राजेश केशरवानी, जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, बजरंगदल जिला सहसंयोजक विजय साहू, कसडोल प्रखंड अध्यक्ष हेमंत साहू और नगर संयोजक रवि यादव की उपस्थिति में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने संगठन से जुड़कर नशामुक्ति और सामाजिक सुधार का संकल्प लिया।

महिलाओं ने बताया – “अवैध शराब गांव की सबसे बड़ी समस्या”

गांव की महिलाओं ने कहा कि अवैध शराब ने परिवारों को तोड़ दिया है और बच्चों का भविष्य बर्बाद कर दिया है। संगठन ने युवाओं को नशे से दूर रहकर समाज निर्माण में भूमिका निभाने की प्रेरणा दी। साथ ही, अवैध गतिविधियों की जानकारी पुलिस और प्रशासन को देने की अपील की गई।

कार्यकारिणी में ये नाम हुए शामिल

ग्रामीणों की सहमति से परसराम यादव को ग्राम अध्यक्ष, गाड़ाराय लोधावंशी को उपाध्यक्ष, जीतराम साहू को मंत्री, रूपराय यादव को सहमंत्री, जागेश्वर प्रसाद साहू को सत्संग प्रमुख, वीरेंद्र साहू को बजरंगदल संयोजक, मनीष साहू को सहसंयोजक, नागेश्वर साहू को साप्ताहिक मिलन प्रमुख, बृजलाल यादव को गौरक्षा प्रमुख, लताबाई लोधावंशी को मातृशक्ति संयोजिका, कनकलता साहू को सहसंयोजिका, कु. भूमि साहू को दुर्गावाहिनी संयोजिका, कु. रानी साहू को सहसंयोजिका और कु. निशा लोधावंशी को साप्ताहिक मिलन प्रमुख नियुक्त किया गया।

पढ़ें   आयोजन : दिखी वूमेन इंपावरमेंट की बेहतरीन झलक...सक्सेज महिलाओं ने साझा किये अपने अनुभव...बोलीं सफ़ल महिलाएं-'आपका भविष्य खुद में विश्वास तय करता है'

सामूहिक भागीदारी और सामाजिक जागरूकता का आह्वान

बैठक में श्रीराम दरबार की पूजा अर्चना के बाद जयकारों के साथ कार्यकारिणी की घोषणा की गई। वक्ताओं ने सभी वर्गों को एकजुट होकर गांव, गौवंश और समाज के हित में काम करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण—पवन साहू, हेमकुमार साहू, देवानंद साहू, चंद्रप्रकाश साहू, विजय यादव, राधेश्याम साहू, रूपेश साहू, अजय साहू, साहिल सलीम लोधवंशी, लोकेश्वरी यादव, गोमती बाई, गंगा बाई आदि मौजूद रहे।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed