9 Nov 2026, Mon
Breaking
# ग्राम कोलर में 11 नवंबर को होगा ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि **रायपुर।** ग्राम कोलर में प्रतिभाओं को सम्मानित करने और नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से **ग्राम गौरव प्रतिभा परिवार सम्मान समारोह** का आयोजन 11 नवंबर, बुधवार को किया जाएगा। समारोह में चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले चिकित्सकों के साथ कक्षा **10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं** को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में **रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल** मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, अभनपुर विधायक **इंद्रकुमार साहू** समारोह की अध्यक्षता करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में राजभाषा आयोग के अध्यक्ष **प्रभात मिश्रा**, यादव ठेठवार समाज के प्रदेशाध्यक्ष **संतोष यदु**, जिला पंचायत उपाध्यक्ष **संदीप यदु** और जिला पंचायत रायपुर की सभापति **अन्नू तारक** की उपस्थिति प्रस्तावित है। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत लोककला **पंडवानी की प्रस्तुति दुर्गा साहू** द्वारा दी जाएगी। आयोजन समिति के अनुसार, पिछले दो वर्षों से ग्रामवासियों और सहयोगकर्ताओं की सहभागिता से यह कार्यक्रम लगातार आयोजित किया जा रहा है। पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री **गुरु खुशवंत साहेब** ने भी इस आयोजन की सराहना की थी। आयोजन का मुख्य उद्देश्य गांव की प्रतिभाओं को एक साझा मंच प्रदान करना और उनकी उपलब्धियों को सम्मानित कर अन्य लोगों को प्रेरित करना है। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी और चिकित्सा के माध्यम से मानव सेवा करने वाले चिकित्सक समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी उपलब्धियों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने से नई पीढ़ी को आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी। आयोजन समिति ने ग्रामवासियों, प्रबुद्धजनों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्य **डिकेश्वर साहू, हरिराम यादव, सौम्य मिश्रा, टिकू साहू, रघुराम साहू, दीपक साहू, यशकुमार, गजेन्द्र साहू और गज्जू यादव** जुटे हुए हैं। समिति का कहना है कि यह समारोह केवल प्रतिभाओं का सम्मान करने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपनी माटी, अपनी प्रतिभा और अपने गांव के प्रति गौरव एवं जिम्मेदारी की सामूहिक अभिव्यक्ति है।

Latest

छत्तीसगढ़ की सामाजिक संस्था ‘कुछ फर्ज़ हमारा भी’ के फाउंडर नितिन सिंह राजपूत को दिल्ली के नेशनल युथ फेस्टिवल में मिला केंद्र सरकार का विशेष आमंत्रण, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित दिग्गजों के साथ साझा किए समाज सेवा के विचार

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 13 जनवरी 2025| छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध सामाजिक संस्था “कुछ फर्ज़ हमारा भी”...

CM विष्णु देव साय आज दंतेवाड़ा, सुकमा और कोण्डागांव के दौरे पर: विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन, कोण्डागांव में भव्य रोड शो में होंगे शामिल, जानें पूरा कार्यक्रम…

प्रमोद मिश्रा रायपुर 13 जनवरी 2025 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 13 जनवरी सोमवार को दंतेवाड़ा...

सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर खड़गवां चौकी से यातायात जागरूकता रथ रवाना, ग्रामीणों को नियमों के प्रति किया जाएगा जागरूक

मन्नू मिश्रा सूरजपुर, 13 जनवरी 2025 जिले में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क...

राज्य स्तरीय फल, फूल और सब्जी प्रदर्शनी का भव्य समापन: नवाचार, कृषि और उद्यानिकी के क्षेत्र में मिला नया आयाम, देर रात तक उमड़ी भीड़

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 13 जनवरी 2025| प्रकृति की ओर सोसायटी, जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड,...

आज की बड़ी खबरें : छेरछेरा…माई कोठी के धान ला हेरहेरा, अन्नदान का महापर्व छेरछेरा आज, CM साय ने प्रदेशवासियों को दी बधाई…CM दंतेवाड़ा, सुकमा और कोण्डागांव के दौरे पर…युवा महोत्सव का दूसरा दिन…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 13 जनवरी 2025 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ के...

CM विष्णु देव साय ने युवा महोत्सव में युवाओं को सफलता के लिए निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण का दिया मंत्र, बस्तर ओलंपिक की सफलता और राज्य में नक्सलवाद समाप्त करने का जताया विश्वास

प्रमोद मिश्रा रायपुर 12 जनवरी 2025 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज युवा महोत्सव के...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छेरछेरा पर्व की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, दान और सामाजिक समरसता की परंपरा को बताया महत्वपूर्ण

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 12 जनवरी 2025/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध...

रोटरी क्लब में अमित चिमनानी सहित पांच हस्तियां सम्मानित: वित्तीय, स्वास्थ्य, साहित्य, पत्रकारिता और समाज सेवा के क्षेत्रों में मिला एक्सीलेंस अवार्ड

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 12 जनवरी 2025| रविवार को रोटरी क्लब में आयोजित वोकेशनल अवार्ड सेरेमनी...

PM जनमन योजना से बदली कबीरधाम के बैगा परिवारों की जिंदगी: मुख्यमंत्री के सुशासन में क्रेडा विभाग के सौर ऊर्जा से घर हुए रोशन, गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रपति के विशेष न्योते पर दिल्ली जाएंगे बैगा परिवार

रायपुर 12 जनवरी 2025 / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में क्रेडा विभाग के सौर...

CG के कांग्रेस विधायक बाल – बाल बचे : परिवार सहित कुंभ स्नान करने जा रहे विधायक की कार हुई दुर्घटना का शिकार, विधायक को हाथ में लगी चोट, तो PSO को आई गंभीर चोट, विधायक परिवार सहित अस्पताल में भर्ती

• कुंभ स्नान के लिए जा रहे थे विधायक इंद्र साव उत्तरप्रदेश, 12 जनवरी 2024...

You Missed