9 Nov 2026, Mon
Breaking
# ग्राम कोलर में 11 नवंबर को होगा ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि **रायपुर।** ग्राम कोलर में प्रतिभाओं को सम्मानित करने और नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से **ग्राम गौरव प्रतिभा परिवार सम्मान समारोह** का आयोजन 11 नवंबर, बुधवार को किया जाएगा। समारोह में चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले चिकित्सकों के साथ कक्षा **10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं** को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में **रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल** मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, अभनपुर विधायक **इंद्रकुमार साहू** समारोह की अध्यक्षता करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में राजभाषा आयोग के अध्यक्ष **प्रभात मिश्रा**, यादव ठेठवार समाज के प्रदेशाध्यक्ष **संतोष यदु**, जिला पंचायत उपाध्यक्ष **संदीप यदु** और जिला पंचायत रायपुर की सभापति **अन्नू तारक** की उपस्थिति प्रस्तावित है। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत लोककला **पंडवानी की प्रस्तुति दुर्गा साहू** द्वारा दी जाएगी। आयोजन समिति के अनुसार, पिछले दो वर्षों से ग्रामवासियों और सहयोगकर्ताओं की सहभागिता से यह कार्यक्रम लगातार आयोजित किया जा रहा है। पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री **गुरु खुशवंत साहेब** ने भी इस आयोजन की सराहना की थी। आयोजन का मुख्य उद्देश्य गांव की प्रतिभाओं को एक साझा मंच प्रदान करना और उनकी उपलब्धियों को सम्मानित कर अन्य लोगों को प्रेरित करना है। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी और चिकित्सा के माध्यम से मानव सेवा करने वाले चिकित्सक समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी उपलब्धियों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने से नई पीढ़ी को आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी। आयोजन समिति ने ग्रामवासियों, प्रबुद्धजनों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्य **डिकेश्वर साहू, हरिराम यादव, सौम्य मिश्रा, टिकू साहू, रघुराम साहू, दीपक साहू, यशकुमार, गजेन्द्र साहू और गज्जू यादव** जुटे हुए हैं। समिति का कहना है कि यह समारोह केवल प्रतिभाओं का सम्मान करने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपनी माटी, अपनी प्रतिभा और अपने गांव के प्रति गौरव एवं जिम्मेदारी की सामूहिक अभिव्यक्ति है।

Exclusive

जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल होंगे जनसंपर्क विभाग के नए आयुक्त : 2016 बैच के IAS अफसर हैं रवि मित्तल, UP के बिजनौर जिले के रहने वाले डॉक्टर रवि मित्तल के बारे में जानें

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 22 अक्टूबर 2024 उत्तरप्रदेश के बिजनौर जिले के रहने वाले 2016 बैच...

CM विष्णुदेव साय ने की सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में 75 करोड़ के बजट की घोषणा : मयाली में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 10 करोड़ की राशि आवंटित, प्रगतिरत् कार्यो को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

प्रमोद मिश्रा जशपुरनगर 22 अक्टूबर 2024 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशुपर जिले के मयाली...

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा तोहफा : दीपावली से पहले मिलेगा वेतन, 28 अक्टूबर तक वेतन वितरण का दिया आदेश

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 22 अक्टूबर 2024 – छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए दीपावली से...

मुंगेली के धान उपार्जन केंद्र में 91.68 लाख रुपए का फर्जीवाड़ा, मुख्य आरोपी रामदास बंजारा गिरफ्तार

दुर्गा प्रसाद तिवारी मुंगेली, 22 अक्टूबर 2024 मुंगेली जिले के गुरूवाईनडबरी धान उपार्जन केंद्र में...

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव : आकाश शर्मा होंगे कांग्रेस के प्रत्याशी, बैठक में टी एस सिंहदेव बोले : “AKASH is the best option for us” और पार्टी ने बना दिया उम्मीदवार, पढ़िए सुनील सोनी और आकाश शर्मा के बीच कैसे होगा मुकाबला?

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 22 अक्टूबर 2024 रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट में इस बार सुनील सोनी...

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव : आकाश शर्मा को कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी, सुनील सोनी और आकाश शर्मा के बीच होगी टक्कर

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 22 अक्टूबर 2024 रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट के उपचुनाव में इस बार...

बड़ी छलांग : जिन्दल पैंथर सीमेंट की बड़ी छलांग, 15 लाख टन क्षमता के साथ “ग्रीन सीमेंट” क्रांति की शुरुआत, ओडिशा के अंगुल में सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट शुरू

प्रमोद मिश्रा रायपुर 21, अक्टूबर 2024 जिन्दल समूह के एक अभिन्न अंग, जिन्दल पैंथर सीमेंट...

You Missed