9 Nov 2026, Mon
Breaking
# ग्राम कोलर में 11 नवंबर को होगा ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि **रायपुर।** ग्राम कोलर में प्रतिभाओं को सम्मानित करने और नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से **ग्राम गौरव प्रतिभा परिवार सम्मान समारोह** का आयोजन 11 नवंबर, बुधवार को किया जाएगा। समारोह में चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले चिकित्सकों के साथ कक्षा **10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं** को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में **रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल** मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, अभनपुर विधायक **इंद्रकुमार साहू** समारोह की अध्यक्षता करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में राजभाषा आयोग के अध्यक्ष **प्रभात मिश्रा**, यादव ठेठवार समाज के प्रदेशाध्यक्ष **संतोष यदु**, जिला पंचायत उपाध्यक्ष **संदीप यदु** और जिला पंचायत रायपुर की सभापति **अन्नू तारक** की उपस्थिति प्रस्तावित है। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत लोककला **पंडवानी की प्रस्तुति दुर्गा साहू** द्वारा दी जाएगी। आयोजन समिति के अनुसार, पिछले दो वर्षों से ग्रामवासियों और सहयोगकर्ताओं की सहभागिता से यह कार्यक्रम लगातार आयोजित किया जा रहा है। पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री **गुरु खुशवंत साहेब** ने भी इस आयोजन की सराहना की थी। आयोजन का मुख्य उद्देश्य गांव की प्रतिभाओं को एक साझा मंच प्रदान करना और उनकी उपलब्धियों को सम्मानित कर अन्य लोगों को प्रेरित करना है। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी और चिकित्सा के माध्यम से मानव सेवा करने वाले चिकित्सक समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी उपलब्धियों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने से नई पीढ़ी को आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी। आयोजन समिति ने ग्रामवासियों, प्रबुद्धजनों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्य **डिकेश्वर साहू, हरिराम यादव, सौम्य मिश्रा, टिकू साहू, रघुराम साहू, दीपक साहू, यशकुमार, गजेन्द्र साहू और गज्जू यादव** जुटे हुए हैं। समिति का कहना है कि यह समारोह केवल प्रतिभाओं का सम्मान करने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपनी माटी, अपनी प्रतिभा और अपने गांव के प्रति गौरव एवं जिम्मेदारी की सामूहिक अभिव्यक्ति है।

Bureaucracy

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय दंतेवाड़ा और बीजापुर को देंगे करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात…डिप्टी CM अरुण साव लेंगे PWD विभाग की समीक्षा बैठक…रायपुर नगर निगम की सामान्य सम्मिलन की बैठक…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 04 अक्टूबर 2024 मुख्यमंत्री दंतेवाड़ा में 167.21 करोड़ के विकास कार्यो का...

**लालगढ़ से श्रद्धा का गढ़ बना अतुल्य दंतेवाड़ा : मां दंतेश्वरी कॉरिडोर से आध्यात्म, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिला नया आयाम**

प्रमोद मिश्रा दंतेवाड़ा, 03 अक्टूबर 2024 छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व रखने वाला जिला,...

CG में आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई : ओवर रेट और मिलावटी शराब की शिकायत पर जिला आबकारी अधिकारी निलंबित, जिले में ओवर रेट की लगातार मिल रही थी शिकायतें

• ओवर रेट की शिकायत पर बड़े अधिकारियों ने की मौके पर जाकर की थी...

छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग में नियुक्ति : नेहरू राम निषाद बनाए गए पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष, जल्द जारी हो सकती है और भी सूची

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 03 अक्टूबर 2024 छत्तीसगढ़ में आयोगों में नियुक्ति का दौर लगातार जारी...

रायपुर साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई : शेयर ट्रेडिंग और गूगल रिव्यू टास्क के नाम पर ठगी करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार, 70 लाख से अधिक की राशि होल्ड

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 2 अक्टूबर 2024 साइबर अपराधों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रेंज...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की, स्वाधीनता संग्राम और सेवा के अमूल्य योगदान को किया याद

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 02 अक्टूबर 2024 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय...

*पुणे में बड़ा हादसा: ऑक्सफोर्ड गोल्फ कोर्स के पास हेलिकॉप्टर क्रैश में 3 लोगों की मौत, दो पायलट और एक इंजीनियर शामिल; हादसे की जांच शुरू*

ब्यूरो रिपोर्ट *पुणे, 2 अक्टूबर 2024*: महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा...

डिप्टी CM अरुण साव आज बिलासपुर दौरे पर : न्यायधानी को 65 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात; कलेक्टोरेट उद्यान, दांडी मार्च, सेंट्रल लाइब्रेरी फेस-2 और टाउन हाल सहित 14 करोड़ के 43 कार्यों का करेंगे लोकार्पण

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 2 अक्टूबर 2024 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर बिलासपुर शहर को...

छत्तीसगढ़ की तर्ज पर अब ओड़िशा में भी किसानों से समर्थन मूल्य और अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि के साथ होगी धान की खरीदी : ओड़िशा के खाद्य मंत्री कृष्ण चंद्र पात्रा के नेतृत्व में आए अध्ययन दल ने की छत्तीसगढ़ की धान खरीदी व्यवस्था और पीडीएस सिस्टम की सराहना, ओड़िशा में भी लागू होगी जीरो टॉलरेंस नीति

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 01 अक्टूबर 2024 छत्तीसगढ़ की तर्ज पर ओड़िशा में भी समर्थन मूल्य...

You Missed