28 Sep 2026, Mon
Breaking

जगदलपुर बस स्टैंड में 8 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार: रायपुर भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने धर दबोचा

जगदलपुर, 30 जून 2026

बस्तर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जगदलपुर बस स्टैंड से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा से 8.08 किलोग्राम गांजा लेकर रायपुर ले जाने की तैयारी में बस का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 4.04 लाख रुपए मूल्य का गांजा और 700 रुपए नकद बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है। मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति बड़ी मात्रा में गांजा लेकर बस स्टैंड में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 28 जून को जगदलपुर बस स्टैंड स्थित आम के पेड़ के पास घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुकड़ा धुरवा निवासी केंदुगुड़ा नदीपारा, थाना व्यापारीगुड़ा, जिला कोरापुट (ओडिशा) बताया। तलाशी के दौरान उसके लाल-सफेद रंग के बैग से 8.08 किलो गांजा बरामद हुआ। साथ ही उसके पास से 700 रुपए नकद भी मिले।

जांच में सामने आया कि आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर रायपुर में बिक्री करने के उद्देश्य से उसका परिवहन करने वाला था। हालांकि, वह गांजा रखने या परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) के तहत मामला दर्ज कर 29 जून को विशेष एनडीपीएस न्यायालय, जगदलपुर में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

 

Share
पढ़ें   राष्ट्रीय परख सर्वेक्षण 2024: 4 दिसंबर को होगा सर्वेक्षण, छात्रों की दक्षताओं का समग्र मूल्यांकन और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लक्ष्यों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

 

 

 

 

 

You Missed