27 Oct 2026, Tue
Breaking

BREAKING: राजधानी रायपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

 

रायपुर, 28 जुलाई 2026

राजधानी रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति अस्पताल (मेकाहारा) के इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार दोपहर अचानक आग लगने से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने तत्काल सुरक्षा व्यवस्था संभाली और मरीजों व उनके परिजनों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड के जवान आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग इमरजेंसी वार्ड के एक हिस्से में लगी, हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है।

घटना के दौरान अस्पताल में मौजूद मरीजों, उनके परिजनों और कर्मचारियों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एहतियात के तौर पर प्रभावित क्षेत्र को खाली कराया गया और दमकल कर्मियों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।

फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है। किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने कहा है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद घटना के कारणों की जांच की जाएगी।

Share
पढ़ें   रायपुर में 18 सितंबर को सजेगी काव्य संध्या, मुक्ताकाशी मंच पर छत्तीसगढ़ के साथ लखनऊ-जबलपुर के कवि सुनाएंगे अपनी रचनाएं

 

 

 

 

 

You Missed