14 Sep 2026, Mon
Breaking

तारा कोल ब्लॉक नीलामी पर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन, अरुण साव बोले- CGMDC ने सब साफ कर दिया, कांग्रेस सिर्फ झूठ और भ्रम फैलाती है

 

रायपुर, 14 सितम्बर 2026। तारा कोल ब्लॉक की नीलामी को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इस पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मामले में छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (CGMDC) की ओर से पूरी जानकारी स्पष्ट की जा चुकी है। CGMDC ने यह भी बताया है कि इस मामले में किसकी क्या भूमिका रही है।

अरुण साव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल झूठ और भ्रम फैलाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कोई भी सच्चाई स्वीकार नहीं होती।

सेवा संकल्प अभियान पर भी कांग्रेस को घेरा

सेवा संकल्प अभियान के शासकीयकरण को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर भी उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पलटवार किया। उन्होंने कांग्रेस पर परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।

साव ने कहा कि कांग्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों और आम लोगों को अभियान से जोड़ने वाला कार्यक्रम पसंद नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक परिवार की चाकरी करने वाली पार्टी है और उसे गांधी-नेहरू परिवार की चाकरी पसंद आती है।

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के जरिए आम लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यही वजह है कि कांग्रेस इसका विरोध कर रही है।

गणेश पंडालों की व्यवस्था के लिए निर्देश

गणेश उत्सव के दौरान पंडालों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर भी अरुण साव ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन को यह सुनिश्चित करने कहा गया है कि गणेश उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

पढ़ें   PM मोदी ने गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र पर बने 6-लेन मेगा पुल का किया उद्घाटन : 7 मिनट में सिमटी दूरी — हाईवे पर उतरे राफेल-सुखोई, पूर्वोत्तर की कनेक्टिविटी और सुरक्षा को मिली नई ताकत

इस दौरान साव ने कांग्रेस पर सनातन धर्म को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को सनातन धर्म के बारे में सिखाने की जरूरत नहीं है। राम को काल्पनिक बताने वाले लोग सनातन की शिक्षा न दें।

अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस का उन राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन है, जो सनातन धर्म का विरोध करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा दिया है।

Share

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed