30 Oct 2026, Fri
Breaking

उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल में विराजे गणपति बप्पा, डॉ. विनोद सिंह बोले : “भक्ति में शोर नहीं, भाव होना चाहिए”

रायपुर, 14 सितंबर 2026

गणेश चतुर्थी के अवसर पर रायपुर के उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा विधि-विधान से स्थापित की गई। अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. विनोद सिंह और डायरेक्टर श्रीमती नम्रता सिंह के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गणपति बप्पा की स्थापना हुई। डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और मरीजों के परिजनों ने पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और आरोग्य की कामना की। इसके बाद आरती कर भगवान गणेश को मोदक का भोग लगाया गया।

गणेश स्थापना को लेकर अस्पताल परिसर को फूलों और रोशनी से सजाया गया था। इस दौरान मरीजों के परिजनों में भी खासा उत्साह नजर आया। लोगों ने गणपति बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

डीजे की तेज आवाज पर डॉ. सिंह की दो टूक

गणेश उत्सव के बीच डॉ. विनोद सिंह ने शहर की गणेश उत्सव समितियों से अपील करते हुए तेज आवाज वाले डीजे से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि गणेश पूजन श्रद्धा और आस्था का पर्व है, इसलिए इसे शालीनता और मर्यादा के साथ मनाया जाना चाहिए।

डॉ. सिंह ने कहा कि क्षमता से अधिक तेज आवाज में डीजे बजाने से आम जनजीवन प्रभावित होता है। खासकर अस्पतालों और रिहायशी इलाकों में तेज आवाज मरीजों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है।

उन्होंने बताया कि अत्यधिक तेज आवाज से सुनने की क्षमता प्रभावित होने के साथ ब्लड प्रेशर बढ़ना, दिल की धड़कन तेज होना, घबराहट और नींद में परेशानी जैसी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। हृदय रोगियों, बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं पर इसका असर अधिक गंभीर हो सकता है।

पढ़ें   CG में भीषण गर्मी से जल्द मिलेगी राहत: 11 जून से बारिश की दस्तक, 15 जून से पूरे प्रदेश में झमाझम के आसार, तापमान में आएगी गिरावट

डॉ. सिंह ने गणेश उत्सव समितियों से शासन द्वारा निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन करने की अपील की। उनका संदेश साफ था – गणपति बप्पा की भक्ति में शोर नहीं, भाव होना चाहिए।

Share

 

 

 

 

 

You Missed