28 Sep 2026, Mon

सुकमा में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय: राहत केंद्रों में प्रभावित परिवारों से मिले, भोजन-पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं के निर्देश

रायपुर, 28 सितम्बर 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को बाढ़ प्रभावित सुकमा पहुंचे और प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी हालात का जायजा लिया। उन्होंने राहत केंद्रों का निरीक्षण कर वहां रह रहे लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन से बाढ़ की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों और प्रभावित परिवारों को दी जा रही सहायता की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को राहत कार्यों में किसी भी तरह की कमी नहीं होने देने के निर्देश दिए।

सीएम साय ने प्रभावित लोगों की सुरक्षा के साथ भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।

Share
पढ़ें   दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़: तीन नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *