गरियाबंद जिले की समूहों ने बनाया 2 लाख से अधिक जीवन रक्षक मास्क,लोगो को कोरोना वायरस से बचाने दिन रात जुटी बिहान की महिलाए

Uncategorized

कन्हैया तिवारी की रिपोर्ट 

गरियाबंद2 मई 2020

कोरोना वायरस के चलते पूरा देश बंद है। देश के समक्ष कई स्थितियां ऐसी निर्मित हुई, जो पहली बार उत्पन्न हुई थी। ऐसा पहली बार था जब शहरों के साथ साथ गांव को भी पूरी तरह बंद कर दिया गया है। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए दवा के रूप में लोगो के सामने केवल सामाजिक दूरी, मास्क का उपयोग व सेनेटाइजर का उपयोग ही विकल्प के रूप में है। कमोवेष राज्य के सभी जिलों के सामने यही स्थिति है, इससे जिला गरियाबंद में अछूता नही है। इस महामारी के संकट में बड़ी चुनौती ये थी की इतनी बडी संख्या में मास्क का निर्माण अचानक व शीघ्र कैसे किया जाए। ऐसे कठिन समय में एक बार फिर बिहान समूह की महिलाओं ने होकर स्वस्फूर्थ सामने आई और प्रषासन की सबसे बडी समस्या का हल निकालने में कोरोना वाॅरियर की भूमिका निभाने लगी। कलेक्टर श्याम धावडे के संरक्षण व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार लंगेह के कुषल मार्गदर्षन व नेतृत्व में देखते ही देखते जिले में लाखों की संख्या में पुर्नउपयोगी जीवन रक्षक मास्क का निर्माण महिलाओं ने दिनरात मेहनत कर किया।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिषन ‘बिहान‘ के अंतर्गत गठित स्व सहायता समूह द्वारा बड़ी मात्रा में जिले में जीवन रक्षक मास्क निर्माण लगातार किया जा रहा है। गरियाबंद जिले के पाचों विकासखण्डों द्वारा अब तक कुल 2 लाख 18 हजार मास्क बना लिया गया है जिसमें से एक लाख 85 हजार मास्क विक्रय किया जा चुका है। गरियाबंद जनपद की समूह सदस्यो द्वारा 72 हजार, छुरा द्वारा 36 हजार, फिंगेश्वर द्वारा 80 हजार, मैनपुर 7 हजार व देवभोग 6 हजार मास्क बनाया गया। मास्क निर्माण में जिले के कुल 114 समूह की कुल 167 महिलाएं दिन रात मेहनत कर रही है। महिलाओं द्वारा मास्क निर्माण व विक्रय कर लगभग 21 लाख 57 हजार से अधिक की आय अर्जित की जा चुकी है। वर्तमान में जिले में प्रतिदिन 10 हजार से अधिक मास्क निर्मित किये जा रहे है। गरियाबंद जिले के ब्लाॅक फिंगेष्वर, रायपुर जिले की सीमा से लगे होने व जनपद गरियाबंद जिला मुख्यालय के कारण इनके द्वारा अभी तक सर्वाधिक मास्क का निर्माण किया गया है एवं निर्माण कार्य निरंतर जारी है।
मास्क निर्माण के लिए बिहान समूह की महिलाओं को जिला प्रषासन का भरपूर सहयोग मिल रहा है। जिले में मास्क का वितरण कलेक्टर कार्यालय, सीआरपीएफ, वनविभाग की वनोपज समितियों, नगरपालिका परिषद, विपणन संघ जनपद एवं ग्राम पंचायतों, स्वास्थ्य विभाग एवं स्थानीय स्तर पर उपलब्धता सुनिष्चित की गई है। इस महत्वपूर्ण कार्य में बिहान समूह की महिलाओ, बिहान टीम के जिला अधिकारियों दुर्गा शंकर सोनी, डीएमएम, डीपीएम अमर सिंह, रमेष वर्मा, ग्रैबियल जान, आषीष सिंह, पतंजलि मिश्र व विकासखंण्डों के अधिकारियों बीपीएम सुप्रिया बारा, हेमंत तिर्की अतुल दुबे, सुभाष निर्मलकर, पालेष्वर मरकाम, समस्त वाईपी, क्षेत्रीय समन्वयकगण व कैडर्स का उल्लेखनीय योगदान रहा है।

 

 

Share
पढ़ें   क्या कहता है कसडोल विधानसभा का गणित? : कांग्रेस में दावेदारों की भीड़ से मतदाता भी उलझन में, 48 हजार की जीत के बावजूद क्यों हो रही मौजूदा विधायक की टिकट कटने की बात, माजरा क्या है...?