10 Mar 2026, Tue
Breaking

बर्खास्त IAS जेल दाखिल : बर्खास्त IAS बाबूलाल अग्रवाल भेजे गए जेल, बिलासपुर HC में लगाई जमानत याचिका वापस ली

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 24 दिसंबर 2020

मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार हुए बर्खास्त IAS बाबूलाल अग्रवाल को रायपुर जेल भेज दिया गया है । दरअसल बाबूलाल अग्रवाल ने बिलासपुर हाईकोर्ट में पेश की अपनी जमानत याचिका वापस ले ली है। इसके बाद उन्हें रायपुर जेल भेज दिया गया। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बाबूलाल अग्रवाल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नवंबर में गिरफ्तार किया था। मामले की सुनवाई जस्टिस आरसीएस सामंत की एकलपीठ में हुई।

इससे पहले बर्खास्त IAS बाबूलाल ने विशेष ED कोर्ट रायपुर में जमानत अर्जी प्रस्तुत की थी, लेकिन खारिज कर दी गई। इसके बाद हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई। यहां अवकाश अदालत (वेकेशन कोर्ट) की एकलपीठ में बुधवार को सुनवाई के दौरान उनके अधिवक्ता ने याचिका को दूसरी बार फिर प्रस्तुत करने की अनुमति मांगी, उसे वापस ले लिया।

पद का दुरुपयोग कर बेहिसाब संपत्ति अर्जित करने का आरोप बाबूलाल अग्रवाल पर लगा है । वहीं ED की ओर से अधिवक्ता डॉक्टर सौरभ पांडेय ने कोर्ट में कहा, बाबूलाल अग्रवाल के ऊपर पद का दुरुपयोग कर बेहिसाब संपत्ति अर्जित करने और ग्रामीणों के खाते में बिना उनकी जानकारी के पैसे डालने का आरोप है। शिकायत के बाद ED ने केस दर्ज कर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन वे जब नहीं पहुंचे तो गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Share
पढ़ें   ...Jio यूज़र्स ध्यान दें, अगर आपको भी हो रही है समस्या? तो Jio का प्रॉब्लम इस समय तक हो जायेगा ख़त्म

 

 

 

 

 

You Missed