7 Mar 2026, Sat

नवीन राव को बनाया गया राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव,एनसीपी को वापस से पहले जैसा मजबूत सशक्त पार्टी का विस्तार करने में जुटे है : नीलकंठ त्रिपाठी

भूपेश टांडिया

रायपुर

 

आज राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव नीलकण्ठ त्रिपाठी , वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकर लाल दनवानी , सोनू गोस्वामी की उपस्थिति में युवा प्रदेश अध्यक्ष माननीय राहुलराज पांडेय की सहमति से भिलाई निवासी नवीन राव को प्रदेश सचिव पद पर मनोनीत किया गया।

कार्यालय प्रभारी टेकराम देवांगन ने बताया कि एनसीपी वरिष्ठ नेता नीलकण्ठ त्रिपाठी छत्तीसगढ़ में एनसीपी को वापस से पहले जैसा मजबूत सशक्त पार्टी का विस्तार करने में जुटे है।

त्रिपाठी ने बताया कि स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ला एवं स्वर्गीय राम अवतार जग्गी ने जिस प्रकार पार्टी का प्रदेश में विस्तार किया था पार्टी को ऊँचाई तक ले गए थे उसी प्रकार अब फिर से एनसीपी के परचम प्रदेश में लहराएगा।

राष्ट्रीय नेतृत्व कर्ताओं से लगातार नीलकण्ठ त्रिपाठी की बैठक चल रही है। जल्द ही राष्ट्रीय नेतृत्व कर्ताओं का प्रदेश में आवागमन चालू हो जाएगा।

Share
पढ़ें   ED की जांच UPDATE : विधायक देवेंद्र यादव और संसदीय सचिव चंद्रदेव राय के यहां ED की जांच खत्म, आर पी सिंह से पूछताछ जारी, पढ़ें कार्रवाई को लेकर लेटेस्ट अपडेट

 

 

 

 

 

You Missed