7 Mar 2026, Sat

Crime : चाकू दिखाकर करता था लोगों से वसूली, आरोपी को राजधानी पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

भूपेश टांडिया

रायपुर 9 जून

रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मोवा निवासी को गिरफ्तार किया है। मामले में जानकारी देते हुए गुढ़ियारी थाना प्रभारी रवि तिवारी ने बताया कि होटल में पैसा वसूली करने गया था। पैसा नही देने पर आरोपी कुमार सतनामी ने चाकू निकाल कर होटल में मारपीट की। चाकू से भी वार किया। पुलिस ने आरोपी कुमार सतनामी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आईपीसी की धारा 294, 506, 323 आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियों की हो रही गिरफ्तारी गुढ़ियारी थाना प्रभारी रवि तिवारी के दिशा निर्देश से उनके थाना स्टाफ लगातार नशे के कारोबारी, चाकू लेकर घूमने वाले लोगो, गुंडागर्दी करने वाले, मारपीट लड़ने वालों पर नकेल कस रहे है। आरोपियों को जेल भेजने में गुढ़ियारी थाना सबसे आगे होते जा रहा है। 

Share
पढ़ें   अविश्वास प्रस्ताव :- महासमुंद नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश, तख्तापलट की तैयारी में जुटे कांग्रेसी