11 Mar 2026, Wed
Breaking

बेवफा प्यार और खुदखुशी : पत्नी की बेवफाई के चलते पति ने की खुदकुशी, सूइसाइड नोट में पति ने लगाया है पत्नी के ऊपर बड़ा आरोप

भूपेश टांडिया

रायपुर 9 जून

दुर्ग। जिले के पुराना भिलाई थाना इलाके में एक युवक के आत्महत्या का मामला सामने आया है। जानकारी मिली है कि उम्दा इलाके में रहने वाले युवक ने सोमवार रात को सुसाइड कर लिया है और एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। लेकिन मृतक ने सुसाइड नोट कागज में नहीं बल्कि जमीन पर लिख कर छोड़ा है। मृतक ने लिखा है कि उसने उर्मिला को किसी और के साथ सोया हुआ देखा है, जिसके चलते वो अपनी जान दे रहा है। उर्मिला को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।

बताया गया है कि युवक ने फांसी लगाने के पहले अपनी पत्नी से विवाद भी किया था, इसके बाद जब उसकी बीवी घर से बाहर निकली तो उसने अपनी मौत को गले लगा दिया। फिलहाल पुलिस कुछ भी कहने से इंकार कर रही है और मामले की जांच कर रही है। वहीं मृतक का नाम सत्यम कुमार (22) बताया गया है।

चरित्र शंका से जुड़ा हो सकता है मामला
आशंका है कि सत्यम को अपनी पत्नी पर शक था, कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ संबंध है। जिसके चलते ही उसने ये कदम उठाया है। क्योंकि सुसाइड नोट में जो लिखा है, उससे यह आशंका जताई जा रही है कि पूरा मामला चरित्र संका से जुड़ा हुआ है। इसी बात को लेकर ही दोनों के भीच संभवत: विवाद हुआ होगा और उसने फांसी लगा लिया। मृतक मूल रूप से जामुल इलाके का रहने वाला है और कामकाज की तलाश में वो भिलाई के उम्दा इलाके में रह रहा था।

पढ़ें   सप्ताह का संवाद : अधिवेशन से अपग्रेडेशन...राजगीत पर राजनीति...जजों को 'सुख' दे गए तनसुख...परम्परा निभाते प्रबल...फिर संतुष्ट कर रहे हैं संतोष...बलौदा ने रुला दिया
सूइसाइड नोट

जांच के बाद ही कुछ कह पाएंगे
इधर, CSP विश्वास चंद्राकर ने मृतक की पत्नी का नाम उर्मिला बताया है। चंद्राकर के अुनसार युवक ने सोमवार रात करीब 8 से 9 बजे के बीच सुसाइड किया था। इसके बाद इसकी जानकारी हमें मिली थी। जिस पर मौके पर पहुंच कर शव को बरामद कर मर्चुरी भेज दिया गया था। जांच में ये बात सामने आई है कि युवक ने पहले पत्नी से विवाद किया था, इसके बाद उसने फांसी लगा लिया। अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पूरी जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। घटना के वक्त उसकी पत्नी घर के बाहर गई थी।

Share

 

 

 

 

 

You Missed