प्रमोद मिश्रा
बलौदाबाजार, 14 जुलाई 2021

बलौदाबाजार जिले में एक पटवारी को किसानों से नामांतरण के लिए पैसा मांगना महंगा पड़ गया । अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने इस मामले पर एक्शन लेते हुए पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया । आपको बताते चले कि बलौदाबाजार जिले कसडोल विकासखण्ड के चांदन में पटवारी भरतलाल वर्मा द्वारा किसानों से नामांतरण के नाम पर पैसा मांगा गया था जिसका वीडियोस सोशल मीडिया में भी वायरल हुआ था ।





