10 Mar 2026, Tue
Breaking

मिशन 2023 की तैयारी : युवा संकल्प सम्मेलन के माध्यम युवाओं को जोड़ने किया जा रहा प्रयास…मिशन 2023 चुनाव की तैयारियों में जुट चुकी है युवा कांग्रेस

भूपेश टांडिया

रायपुर 23 सितंबर 2021

रायपुर! छत्तीसगढ़ कांग्रेस के द्वारा आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों के लिए तैयारियां शुरू कर दी है और अब इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस द्वारा विधानसभा स्तर पर युवा संकल्प सम्मेलन आयोजित कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रवक्ता राहुल कर ने आज मीडिया को बताया कि 2023 की विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनावों को मद्देनजर रखते हुए भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा एक बूथ दस यूथ की मुहिम शुरू की है जिसका उद्देश्य बूथ स्तर पर कांग्रेस की विचारधारा पोषित करने वाले युवाओं को तैयार करना है।

छत्तीसगढ़ में आज बालोद जिले से भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस की सह प्रभारी एकता ठाकुर एवं प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढ़ी की उपस्थिति में इस मुहिम की शुरुआत की गई है।

बालोद के बाद दल्ली-राजहरा, मोहला-मानपुर, डोंगरगांव, राजनांदगांव, मुंगेली, लोरमी एवं कसडोल में युवा संकल्प सम्मेलन सह प्रभारी महोदया के इस दौरे में प्रस्तावित है।

Share
पढ़ें   इस साल म्यूचुअल फंड्स में बंपर रिटर्न का दौर : DSP वर्ल्ड गोल्ड माइनिंग फंड ने निवेशकों को दिया धमाकेदार 134% रिटर्न, गोल्ड-सिल्वर फंड्स में बढ़ रहा निवेशक आकर्षण

 

 

 

 

 

You Missed