10 Mar 2026, Tue
Breaking

CG ब्रेकिंग : प्रदेश में फिर मंडराने लगा बारदाने का संकट.. खाद्य मंत्री का बड़ा बयान : ‘किसानों को लाना पड़ेगा 25 प्रतिशत अपने घर से बारदाने’

मंत्री अमरजीत भगत

भूपेश टांडिया

रायपुर 24 नवंबर 2021

 

प्रदेश में 1 दिसंबर से धान खरीदी होना है और प्रदेश में बारदाने की कमी मंडराने लगी है ऐसे में एक बार फिर से बारदाने को लेकर प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का बयान सामने आया है।

मंत्री ने कहा है की धान खरीदी में किसान 25 प्रतिशत अपने बारदाने को ला सकते हैं, उन्होंने आगे कहा है कि प्रदेश में बारदाने की कमी को देखते हुए राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश में इस बार 105 लाख मैट्रिक टन धान की खरीदी होनी है और राज्य को सवा पांच लाख गठान बारदाने की जरूरत पड़ने वाली है ऐसे में बारदाने की कमी को देखते हुए प्रदेश सरकार के द्वारा मिलर्स से 1 लाख गठान बारदाने और 60 हज़ार गठान पीडीएस से इसके साथ ही 136 SDP गठान प्लास्टिक बैग लेने की बात कही है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि एक बार फिर से छत्तीसगढ़ में किसानों को बढ़ाने की संकट से जूझना पड़ सकता है।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ : अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस का आज राज्यव्यापी प्रदर्शन, CM भूपेश पाटन में, तो चंद्रदेव राय बिलाईगढ़ में और शकुंतला साहू पलारी में रहेंगी मौजूद

 

 

 

 

 

You Missed