CG में अधिकारी-कर्मचारियों और वकीलों में विवाद : राज्य प्रशासनिक सेवा संघ ने वकीलों की गिरफ्तारी की मांग की, राज्यभर से तहसीलदार पहुँच रहे रायगढ़

Bureaucracy Exclusive Latest छत्तीसगढ़ बड़ी ख़बर रायपुर

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 13 फरवरी 2022

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में वकीलों और तहसील आफिस के कर्मचारियों का विवाद गहराता जा रहा है। नायब तहसीलदार के साथ वकीलों द्वारा की गई मारपीट से राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी भड़क गए हैं। इस घटना को लेकर शनिवार को राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की एक आपात बैठक के बाद संघ के अधिकारियों ने मारपीट में शामिल वकीलों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई है। अधिकारियों ने सरकार से प्रदेश के सभी राजस्व न्यायालयों में अधिकारियों – कर्मचारियों की सुरक्षा और संरक्षण की भी मांग की है। उधर, रायगढ़ के अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं ।

 

 

अफसरों की बैठक में संघ के अध्यक्ष आशुतोष पांडे की अगुआई में निंदा प्रस्ताव पारित हुआ। आशुतोष पांडे ने कहा, मारपीट का वीडियो देखने से स्पष्ट है यह घटना सामान्य एवं अचानक होने वाली घटना नहीं थी। इसे पहले से प्लान किया गया था। वीडियो में दिख रहे वकीलों ने कार्यालयीन समय में शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए अधिकारी-कर्मचारियों के साथ मारपीट की। संघ ने नायब तहसीलदार, रीडर और भृत्य के साथ मारपीट की निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से वकीलों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। संघ के महासचिव संदीप अग्रवाल ने प्रदेश के सभी राजस्व न्यायालयों में कड़ी सुरक्षा की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा, आरोपी अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी नहीं हुई तो प्रशासनिक सेवा संघ एक बैठक कर आगे की रणनीति तय करेगा।

कर्मचारी संघ का अल्टीमेटम

वहीं छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सोमवार तक का समय दिया है। कर्मचारी संगठनों ने इस घटना के खिलाफ प्रदर्शन किया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा ने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस को अल्टीमेटम दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो सोमवार को विरोध प्रदर्शन होगा। प्रदेशभर के तहसीलदार रायगढ़ पहुंच रहे इस दुखद घटना के विरोध में प्रदेशभर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार रायगढ़ में जमा हो रहे हैं। बताया जा रहा है ये सभी और जिले के सभी अधिकारी कर्मचारी शनिवार शाम से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इसके लिए रायगढ़ में सुबह से बैठकों का दौर जारी रहा। बताया जा रहा है कि अधिकारी कर्मचारी तहसील कार्यालय के सामने ही धरना शुरू करेंगे।

Share
पढ़ें   कांकेर में गरजे शाह : भूपेश बघेल और कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना; माओवादियों को दी चेतावनी, "समर्पण करदो वरना ख़त्म कर देंगे"