10 Mar 2026, Tue
Breaking

188 विद्यार्थी यूक्रेन से लौटे : छत्तीसगढ़ के 188 विद्यार्थी यूक्रेन से लौटे, CM भूपेश बघेल के निर्देश पर वाहन और ठहरने के साथ भोजन की भी कराई जाएगी व्यवस्था, एयर टिकट कराकर भेजा जायेगा घर

प्रमोद मिश्रा

रायपुर 06 मार्च 2022

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा यूक्रेन संकट के दौरान छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता हेतु नई दिल्ली में सहायता केन्द्र बनाया गया है। इस केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 फरवरी से आज 6 मार्च को शाम 5 बजे तक छत्तीसगढ़ के 188 छात्र-छात्राओं की सुरक्षित वापसी हो चुकी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इन छात्र-छात्राओं को वाहन, ठहरने, भोजन की सुविधा उपलब्ध करायी गयी, इसके साथ ही इन छात्र-छात्राओं को अपने गृह नगर जाने के लिए एयर टिकट कराकर उनके परिजनों को सकुशल सौंपा जा चुका है।

 

नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन के संयुक्त आवासीय आयुक्त संजय अवस्थी से प्राप्त जानकारी के अनुसार नई दिल्ली में बनाये गए इस सहायता केन्द्र में 22 फरवरी 2022 से निरंतर दूरभाष पर यूक्रेन में फंसे छत्तीसगढ़ के 23 छात्र-छात्राओं और उनके 7 परिजन सहायता केन्द्र के सम्पर्क में हैं।

Share
पढ़ें   रायपुर में पनीर के शौकीन सावधान रहें : मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश के बाद हरकत में आए खाद्य अधिकारी, 14 लाख 63 हजार का नकली पनीर दुकानदारों से जप्त

 

 

 

 

 

You Missed