7 Mar 2026, Sat
Breaking

CG में पति और पत्नी की लाश घर में फांसी के फंदे से लटकती मिली : सात साल पहले की थी लव मैरिज, मजदूरी कर करते थे गुजारा, पुलिस जुटी जांच में

• घर से शराब की बोतल और टूटी चूड़ी मिली

• मुजगहन थाना पुलिस जांच में जुटी

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 28 फरवरी 2023

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिवनी इलाके में सोमवार को पति-पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मजदूरी कर गुजारा करने वाले इस दंपती ने किन कारणों से अपनी जिंदगी खत्म कर ली ये फिलहाल साफ नहीं हाे पाया है। मुजगहन थाने की पुलिस दोनों के परिजनों से जानकारी ले रही है।

सतनामी पारा इलाके में एक छोटे से मकान में दोनों रहा करते थे। पति का नाम नंदू नवरंग और पत्नी का नाम सोनाक्षी नवरंग था। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि रविवार रात दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ। कुछ देर बाद विवाद शांत हो गया था। लेकिन सुबह काफी देर तक जब दोनों बाहर नहीं आए तो पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने खिड़की से झांका तो फंदे से लटकता हुआ दोनों का शव दिखाई दिया। पुलिस को तत्काल इसकी सूचना दी गई।

सात साल पहले लव मैरिज

मौके पर पहुंचे मुजगहन थाने के प्रभारी विजय ठाकुर ने बताया कि कमरे में चूड़ियां टूटी हुई और शराब की बोतल मिली। पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला है कि शराब पीने की बात को लेकर दोनों के बीच पहले भी काफी विवाद हुआ था। रविवार रात विवाद बढ़ा होगा। पहले पत्नी ने दुपट्‌टे से फांसी लगाई होगी, फिर ये देख पति ने भी ऐसे ही फंदा बनाकर जान दे दिया होगा। जानकारी मिली है कि दोनों ने 7 साल पहले प्रेम विवाह किया था, यहीं साथ रह रहे थे।

 

Share
पढ़ें   मामला गरमाया : छत्तीसगढ़ में कल तहसीलदारों की हड़ताल, प्रशासनिक अफसरों ने भी दी काम बंद की चेतावनी, रायगढ़ में हुए तहसीलदार - वकील विवाद को लेकर फैसला, एक वकील की हुई गिरफ्तारी

 

 

 

 

 

You Missed