मीडिया 24 न्यूज़ डेस्क, जशपुर, 02 अप्रेल, 2023

छत्तीसगढ़ के जशपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पहाड़ी कोरवा दंपति ने अपने दो बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली है। चारों मृतकों का शव पेड़ में लटकते हुए देखा गया।
आपको बता दें घटना जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के सामने आई है। जहां पर पहाड़ी कोरवा परिवार ने अपने इहलीला समाप्त कर ली है। ऐसे में घटनास्थल पर पति पत्नी के साथ उनके दोनों बच्चों के लटकते हुए शव बरामद हुए हैं। इस घटना का कारण फिलहाल अज्ञात है।
इस घटना के सामने आने से पूरे जिले में सनसनी फैल गई है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।





