10 Mar 2026, Tue
Breaking

Asian Games 2023 : 18 साल की ईशा सिंह ने शूटिंग में जीता सिल्वर, भारत की झोली में कुल 21 मेडल

प्रमोद मिश्रा, 27 सितंबर 2023

Asian Games 2023 भारतीय दल ने हांगझोऊ में एशियन गेम्स 2023 की शुरुआत शानदार अंदाज में की है. भारत ने पहला पदक 24 सितंबर को जीता था और उसके बाद से जीत का सिलसिला जारी है. इस संस्करण में, भारतीय टीम को अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (70 मेडल) को पार करने की उम्मीद है, जिसमें 100 से ज्यादा पदकों का लक्ष्य रखा गया है. एशियन गेम्स 2023 के चौथे दिन भी भारत की झोली में कई मेडल आ सकते हैं.

शूटिंग में 18 साल की ईशा सिंह ने भारत को सिल्वर मेडल जिताया है. ईशा सिंह ने महिलाओं के 25 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में 34 का स्कोर किया और दूसरे स्थान पर रहीं. मनु भाकर हालांकि इस इवेंट में मेडल जीतने से चूक गईं.


महिला हॉकी टीम की शानदार शुरुआत

संगीता कुमारी की हैट्रिक समेत अपने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई खेलों में अपने पहले मैच में सिंगापुर को 13-0 से हराया. वर्ल्ड रैंकिंग में सातवें स्थान पर काबिज भारत का सामना पूल ए के मैच में 34वीं रैंकिंग वाली टीम से था. तोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रही भारतीय टीम के लिए संगीता (23वां, 53वां, 47वां मिनट) ने तीन गोल किए जबकि नवनीत कौर ने 14वें मिनट में लगातार दो गोल दागे. दीपिका, सुशीला चानू , उदिता, नेहा, दीप ग्रेस इक्का, सलीमा टेटे, वंदना कटारिया और मोनिका ने 1-1 गोल दागे.


सेलिंग में भारत को मिला मेडल

भारत को अब सेलिंग में भी मेडल मिला है. विष्णु सरवनन ने पुरुषों की डिंगी ILCA 7 में 34 के नेट स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता है. भारत के लिए दिन का छठा मेडल है.


भारतीय निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन


अंगद वीर सिंह बाजवा, गुरजोत खांगुरा और अमन जीत सिंह नारुका ने भारत के लिए 19वां मेडल जीता है. भारत ने पुरुष टीम स्कीट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है. भारत 355 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर कजाकिस्तान के साथ बराबरी पर था. इसके बाद भारत ने वापसी कर मेडल पक्का किया.


भारत की झोली में कुल 19 मेडल


शूटिंग में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है. सिफ्त कौर समरा ने 50 मीटर 3पोजीशन राइफल में 10.2 अंक हासिल कर आसानी से गोल्ड मेडल जीत लिया है. वहीं, इसी प्रतियोगिता में आशी चौकसी ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है. सिफ्त ने फाइनल में 469.6 अंक जुटाए. उन्होंने ब्रिटेन की सियोनेड मैकिनटोश के फाइनल के 467.0 अंक के वर्ल्ड रिकॉर्ड में 2.6 अंक का सुधार किया. सिफ्त ने क्वालीफाइंग दौर में भी संयुक्त रूप से एशियाई रिकॉर्ड बनाया था. आशी ने 451.9 अंक के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया.


भारत के खाते में आया गोल्ड मेडल


25 मीटर पिस्टल टीम इवेंट में भारत को गोल्ड मेडल मिला है. मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान की टीम ने ये मेडल जिताया है. एशियन गेम्स 2023 में अब भारत के 4 गोल्ड मेडल हो चुके हैं.


भारत ने दिन का पहला मेडल जीता!


एशियन गेम्स 2023 के चौथे दिन भारत को पहले मेडल 50 मीटर राइफल इवेंट में मिला है. 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन महिला टीम स्पर्धा में 1754 अंकों के साथ भारत ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया है. भारतीय टीम में आशी चौकसे, मानिनी कौशिक और सिफ्त कौर समरा शामिल थीं.


इन इवेंट्स पर होंगी भारतीय फैंस की नजरें-


घुड़सवारी:


अनुश अग्रवाला, हृदय छेडा, दिव्यकृति सिंह, सुदीप्ति हजेला: व्यक्तिगत ड्रेसेज वर्ग


निशानेबाजी:


अनंत जीत नरूका, अंगद वीर बाजवा और गुरजोत खांगुरा: पुरुष 50 स्कीट क्वालीफिकेशन चरण दो और टीम फाइनल


दर्शना राठौड, परिनाज धालीवाल और गनीमत सेखों: महिला 50 स्कीट क्वालीफिकेशन चरण दो और टीम फाइनल


आशी चौकसी, माणिनी कौशिक, सिफ्ट कौर: महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन क्वालीफिकेशन, टीम फाइनल, व्यक्तिगत फाइनल


रिदम सांगवान, ईशा सिंह और मनु भाकर: महिला 25 मीटर पिस्टल रेपिड व्यक्तिगत क्वालीफिकेशन, टीम फाइनल और व्यक्तिगत फाइनल


तलवारबाजी:


पुरुष फॉयल टीम: भारत बनाम सिंगापुर (प्री क्वार्टर फाइनल)


महिला इपी टीम: भारत बनाम जोर्डन (प्री क्वार्टर फाइनल)


वुशु:


रोहित जाधव: पुरुष दाओशु फाइनल


रोशिबिना देवी नाओरेम: महिला 60 किग्रा सेमीफाइनल


स्क्वाश:

पढ़ें   आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय वक्फ संशोधन बिल को लेकर होने वाले जनजागरण अभियान और व्याख्यान माला में होंगे शामिल...केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र रहेंगे रायपुर के प्रवास पर...वक्फ संशोधन बिल को लेकर बीजेपी करेगी कार्यक्रम की शुरुआत...ATM से पैसा निकालना हुआ महंगा...IPL में मुंबई और राजस्थान का मुकाबला...पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

सुमित नागल बनाम झिझेन झेंग: पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल


अंकित रैना बनाम हरुका काजी: महिला एकल क्वार्टर फाइनल


साकेत माइनेनी/रामकुमार रामनाथन बनाम झिझेन झेंग/यिबिंग वू: पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल


अंकिता रैना/युकी भांबरी बनाम फ्रांसिस केसी एलेकनतारा/एलेक्स ईला: मिश्रित युगल तीसरा दौर


रोहन बोपन्ना/रुतुजा भोसले बनाम शिंजी हजावा/अयानो शिमिजू: मिश्रित युगल तीसरा दौर


तैराकी:


नीना वेंकटेश: महिला 100 मीटर बटरफ्लाई हीट


माना पटेल: महिला 100 मीटर बैकस्ट्रोक हीट


श्रीहरि नटराज और तनीष मैथ्यू: पुरुष 200 मीटर फ्रीस्टाइल हीट


लिनेशा: महिला 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक हीट

शतरंज :


अर्जुन एरिगेसी, विदित संतोष गुजराती, कोनेरू हंपी, डी हरिका: पुरुष एवं महिला व्यक्तिगत दौर आठ और नौ

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed