8 Mar 2026, Sun

यशस्वी ने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेल भारत को बचाया, दूसरे दिन भी मचाएंगे कोहराम

खेल डेस्क | भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 336 रन बना लिए हैं। पहले दिन कुल 93 ओवर का खेल हुआ और यशस्वी जायसवाल के कारण यह दिन भारत के नाम रहा। अब यशस्वी के साथ रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर हैं और दूसरे दिन भारतीय टीम अपना स्कोर 500 रन के करीब ले जाने की कोशिश करेगी। यशस्वी एक छोर पर जमे हैं, लेकिन दूसरे छोर पर अश्विन को उनका साथ देना होगा।

यशस्वी जायसवाल इस मैच में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेल चुके हैं। वह 257 गेंद पर 179 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने अब तक 17 चौके और पांच छक्के लगाए हैं। वहीं, अश्विन 10 गेंद में पांच रन बनाकर नाबाद हैं। इस पारी में यशस्वी के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। 34 रन बनाने वाले गिल दूसरे सर्वोच्च स्कोरर रहे। अपना पहला मैच खेल रहे रजत पाटीदारी ने 32 रन बनाए।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 14 रन और श्रेयस अय्यर 27 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल ने भी 27 रन बनाए। श्रीकर भरत 17 रन बनाकर दिन के अंत में आउट हुए। इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर और रेहान अहमद ने दो-दो विकेट लिए। टॉम हार्टले और जेम्स एंडरसन ने एक-एक विकेट लिए। जो रूट को 14 ओवर की गेंदबाजी के बावजूद कोई विकेट नहीं मिला।

यशस्वी ने बनाया रिकॉर्ड
यशस्वी भारत के सिर्फ चौथे बल्लेबाज हैं, जो 23 साल के होने से पहले भारत और विदेश दोनों जगह टेस्ट में शतक लगा चुके हैं। यशस्वी ने अपने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज में 171 रन की शानदार पारी खेली थी। अब उन्होंने भारत में शानदार शतक लगाया है। यशस्वी से पहले रवि शास्त्री, सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली ऐसा कर चुके हैं। खास बात यह है कि ये चारों खिलाड़ी मुंबई की रणजी टीम का हिस्सा रहे हैं।

पढ़ें   बांग्लादेश के खिलाफ सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग इलेवन में मिला मौका, इस दिग्गज खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस

अनोखी सूची में शामिल हुए रजत
रजत पाटीदार ने भी भारत के लिए पहला मुकाबला खेला। वह 1980 के बाद से दूसरे सबसे उम्रदराज भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 30 साल से ज्यादा की उम्र में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया है। इस मामले में सूर्यकुमार यादव शीर्ष पर हैं। रजत ने 30 साल 246 दिन की उम्र में अपना पहला टेस्ट खेला। वहीं, सूर्यकुमार ने 32 साल 148 दिन की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में टेस्ट डेब्यू किया था।

जेम्स एंडरसन ने 41 साल की उम्र में यह मैच खेला और भारत में टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed