Arvind Kejriwal Arrest: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी में AAP आज करेगी प्रधानमंत्री आवास का घेराव

नई दिल्ली

ब्यूरो रिपोर्ट

नई दिल्ली, 26 मार्च 2024| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर गुरुवार देर शाम प्रवर्तन निदेशालय की टीम कथित शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद आम आदमी पार्टी सड़क पर उतर आई। केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी समेत देशभर में आम आदमी पार्टी (आप) और अन्य राजनीतिक दलों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आम आदमी पार्टी ने इस बार होली न मनाने का एलान कर दिया और पार्टी ने जगह-जगह पुतले फूंकते हुए विरोध प्रदर्शन किए। अब आप ने पीएम आवास को घेरने की तैयारी की है। आम आदमी पार्टी ने सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार यानी आज पीएम आवास के घेराव की योजना बनाई है। वहीं, सभी विपक्षी दलों ने 31 मार्च को रामलीला मैदान में एक विशाल रैली का आयोजन करने की भी घोषणा की है।

दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘अरविंद केजरीवाल, सत्येन्द्र जैन और मनीष सिसोदिया आप के परिवार के सदस्य हैं। इसलिए, पार्टी ने इस साल होली नहीं मनाने का फैसला किया है। अब हम अरविंद केजरीवाल के जेल से रिहा होने के बाद ही होली मनाएंगे। आदर्श आचार संहिता के दौरान एक मौजूदा सीएम और एक राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक को गिरफ्तार कर लिया गया। पूरी दुनिया हैरान है। सभी विपक्षी दलों ने फैसला किया है कि हम 31 मार्च को रामलीला मैदान में एक विशाल रैली करेंगे।

 

 

31 मार्च को रामलीला मैदान में रैली
INDI गठबंधन केंद्र सरकार के खिलाफ 31 मार्च को रामलीला मैदान में रैली का आयोजन करेगा। इस दौरान INDI गठबंधन के नेता देश को बचाने, तानाशाही खत्म करने के लिए अपनी आवाज को बुलंद करेंगे। वहां से और मिलकर संयुक्त लड़ाई को देश के अंदर बढ़ाएंगे। दिल्ली कांग्रेस और आप की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बातें कहीं गईं। कांग्रेस ने कहा कि देश के लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। विपक्ष को खत्म करने की साजिश की जा रही है।

आप नेता और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘रामलीला मैदान एक ऐतिहासिक जगह है। देश के बड़े-बड़े आंदोलन रामलीला मैदान में हुए, आम आदमी पार्टी का उदय रामलीला मैदान से हुआ है। इसमें (महा रैली) INDI गठबंधन के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे और देश को, विश्व को संदेश देंगे।’

दिल्ली कांग्रेस चीफ अरविंदर सिंह लवली ने कहा, ’31 मार्च को INDI गठबंधन दिल्ली में एक बड़ी रैली करेगा, INDI गठबंधन के प्रमुख नेता रैली को संबोधित करेंगे। ये रैली सिर्फ राजनीतिक रैली नहीं होगी, यह रैली भारत के लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई का आह्वान होगा।

Share
पढ़ें   Delhi Budget 2024: केजरीवाल सरकार भी लाई 'लाडली बहना' वाली स्कीम, महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने का ऐलान