9 Nov 2026, Mon
Breaking
# ग्राम कोलर में 11 नवंबर को होगा ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि **रायपुर।** ग्राम कोलर में प्रतिभाओं को सम्मानित करने और नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से **ग्राम गौरव प्रतिभा परिवार सम्मान समारोह** का आयोजन 11 नवंबर, बुधवार को किया जाएगा। समारोह में चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले चिकित्सकों के साथ कक्षा **10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं** को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में **रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल** मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, अभनपुर विधायक **इंद्रकुमार साहू** समारोह की अध्यक्षता करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में राजभाषा आयोग के अध्यक्ष **प्रभात मिश्रा**, यादव ठेठवार समाज के प्रदेशाध्यक्ष **संतोष यदु**, जिला पंचायत उपाध्यक्ष **संदीप यदु** और जिला पंचायत रायपुर की सभापति **अन्नू तारक** की उपस्थिति प्रस्तावित है। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत लोककला **पंडवानी की प्रस्तुति दुर्गा साहू** द्वारा दी जाएगी। आयोजन समिति के अनुसार, पिछले दो वर्षों से ग्रामवासियों और सहयोगकर्ताओं की सहभागिता से यह कार्यक्रम लगातार आयोजित किया जा रहा है। पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री **गुरु खुशवंत साहेब** ने भी इस आयोजन की सराहना की थी। आयोजन का मुख्य उद्देश्य गांव की प्रतिभाओं को एक साझा मंच प्रदान करना और उनकी उपलब्धियों को सम्मानित कर अन्य लोगों को प्रेरित करना है। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी और चिकित्सा के माध्यम से मानव सेवा करने वाले चिकित्सक समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी उपलब्धियों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने से नई पीढ़ी को आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी। आयोजन समिति ने ग्रामवासियों, प्रबुद्धजनों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्य **डिकेश्वर साहू, हरिराम यादव, सौम्य मिश्रा, टिकू साहू, रघुराम साहू, दीपक साहू, यशकुमार, गजेन्द्र साहू और गज्जू यादव** जुटे हुए हैं। समिति का कहना है कि यह समारोह केवल प्रतिभाओं का सम्मान करने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपनी माटी, अपनी प्रतिभा और अपने गांव के प्रति गौरव एवं जिम्मेदारी की सामूहिक अभिव्यक्ति है।

Exclusive

मंत्री लखन देवांगन ने खोला योजनाओं का पिटारा: श्रमिकों के लिए नई स्कीम, ई-रिक्शा पर ₹1 लाख की मदद, e-KYC भी अनिवार्य

सतीश शर्मा रायपुर, 09 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा...

छत्तीसगढ़ को टूरिज्म का पावरहाउस बनाने की तैयारी: राजेश अग्रवाल का अफसरों को अल्टीमेटम, बोले—’डेडलाइन में पूरा करें हर प्रोजेक्ट’

सतीश शर्मा रायपुर, 09 जुलाई 2026। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में...

रायपुर में 350 से अधिक स्कूली बच्चों का नि:शुल्क डेंटल चेकअप: सीता मेमोरियल डेंटल हॉस्पिटल ने लगाया दंत स्वास्थ्य शिविर, मोबाइल वैन से हुई आधुनिक जांच

सतीश शर्मा रायपुर, 09 जुलाई 2026 राजधानी रायपुर के मठपुरेना स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में...

रायपुर से 10 और 12 साल के दो भाई रहस्यमयी ढंग से लापता: डांट पड़ने के बाद साइकिल लेकर निकले, पुलिस ने शुरू किया बड़ा सर्च ऑपरेशन

सतीश शर्मा रायपुर, 09 जुलाई 2026 राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र से दो नाबालिग...

CG में लगातार दूसरे दिन बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: GPM कलेक्टर बदले, मंत्रालय ने 5 IAS अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश किए जारी

सतीश शर्मा रायपुर, 09 जुलाई 2026 छत्तीसगढ़ सरकार ने लगातार दूसरे दिन बड़ा प्रशासनिक फेरबदल...

IC Mart में प्रताड़ना से टूटी 17 वर्षीय छात्रा: फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने मार्ट किया सील, CCTV और सबूतों की जांच शुरू

बैकुंठपुर, 09 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर में एक 17 वर्षीय छात्रा की आत्महत्या के...

BREAKING: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की कोर्ट में पेशी, EOW को मिला 17 जुलाई तक रिमांड… अब घोटालों की परतें खुलेंगी!

सतीश शर्मा रायपुर, 09 जुलाई 2026 छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग...

लोकार्पण के कुछ दिन बाद ही फूटा करोड़ों का ROB! रमन सिंह का रेल मंत्री को पत्र, बोले—दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई

सतीश शर्मा रायपुर, 09 जुलाई 2026 छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में हाल ही में बनाए...

छत्तीसगढ़ में पहली कक्षा का नियम बदला: 6 साल से कम उम्र के बच्चों को नहीं मिलेगा एडमिशन, सरकार का बड़ा फैसला

सतीश शर्मा रायपुर, 09 जुलाई 2026। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का...

अब नहीं होगा 16 जून का इंतजार: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, 1 अप्रैल से खुलेंगे स्कूल; पहले दिन ही किताबें, साइकिल और यूनिफॉर्म

सतीश शर्मा रायपुर, 09 जुलाई 2026 छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य की स्कूली...

You Missed