10 Mar 2026, Tue
Breaking

पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने डब्लूबीएसईडीसीएल के लिए विक्रम सोलर के 10 मेगावाट के सौर संयंत्र का किया उद्घाटन

प्रमोद मिश्रा

कोलकाता, 28 दिसंबर, 2020

भारत के प्रमुख मॉड्यूल निर्माताओं में से एक और एक प्रमुख ईपीसी और रूफटॉप सौर समाधान प्रदाता विक्रम सोलर ने पश्चिम बंगाल राज्य बिजली वितरण कंपनी लिमिटेड (डब्लूबीएसईडीसीएल) के लिए 10 मेगावाट सौर परियोजना शुरू करने की घोषणा की। परियोजना का उद्घाटन आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा किया गया। सौर संयंत्र पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित है और इसमें विक्रम सोलर के 30,150 सौर मॉड्यूल लगे हैं। सौर संयंत्र प्रति वर्ष 10,540 टन से अधिक के कार्बनडाईआक्साइड उत्सर्जन को कम करेगा और लगभग 17,649 घरों को रोशन करेगा।


इस अवसर पर विक्रम सोलर के सीईओ साईबाबा वटुकुरी ने कहा, “यह वास्तव में हमारे लिए गर्व का क्षण है और विक्रम सोलर को परियोजना सहयोगी के रूप में चुनने के लिए हम डब्लूबीएसईडीसीएल को धन्यवाद देते हैं। पश्चिम बंगाल राज्य में हरित ऊर्जा का विकास करने में ममता बनर्जी का नेतृत्व सबसे आगे है और इस तरह के प्रगतिशील प्रयासों के लिए प्रोत्साहन का स्रोत है। यह परियोजना अक्षय ऊर्जा और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लिए भारत के संक्रमण को सक्षम करने की दिशा में हमारी संयुक्त प्रतिबद्धता और डब्लूबीएसईडीसीएल का इच्छा-पत्र है। हम राज्य को सौर क्षमता का दोहन करने में सक्षम बनाने के लिए डब्लूबीएसईडीसीएल के साथ भागीदारी करना जारी रखेंगे।”
बीरभूम जिले में इस 10 मेगावाट सौर संयंत्र के अलावा, विक्रम सोलर ने पहले ही पश्चिम बंगाल राज्य के अन्य स्थानों में डब्लूबीएसईडीसीएल के लिए 33 मेगावाट संचयी सौर ऊर्जा क्षमता को शुरु किया है और वर्तमान में 10 मेगावाट सौर परियोजना क्रियान्वयन के अंतर्गत है।

Share
पढ़ें   कोरोना महामारी को लेकर पूरे शहर में किया गया सेनेटाइजर, अध्यक्ष गफ्फु मेमन के नेतृत्व में पूरे शहर को  सेनेटराइज करने का निर्णय 

 

 

 

 

 

You Missed