7 Mar 2026, Sat
Breaking

पेड़ पौधों को राखी बांधकर तृतीय लिंग समुदाय ने मनाया रक्षा बंधन

प्रदीप नामदेव, रायपुर, 11 अगस्त 2022

रायपुर:- गरिमा गृह सरोना के समीप तृतीय लिंग समुदाय के लोगों ने पेड़ पौधों को तिलक लगाया प्रणाम किया और राखी बांधकर कृतज्ञता व्यक्त किया । पेड़ पौधों के सुरक्षा करने के लिए सभी साथी वचनबद्ध हुए। छत्तीसगढ़ मितवा संकल्प समिति के सचिव रवीना बरीहा ने कहा की हमें प्रकृति की हर परिस्थिति में संरक्षण करना होगा तभी हम बीमारियों से बच सकते है। मितवा के सदस्य देव ने कहा की अक्सर हम अपने आस पास की चीजो की कृतज्ञता व्यक्त करना भूल जाते है, पेड़ पौधे नहीं होते तो ऑक्सीजन नहीं मिलता और हमारा जीवन नहीं होता । इसी लिए प्रकृति को सहेज कर रखना हमारी जिम्मेदारी है । बिंदिया ने बताया कि कि मितवा समिति तृतीय लिंग व्यक्तियों का सामुदायिक संगठन है। समिति के सदस्य प्रतिवर्ष रक्षाबंधन के दिन प्रकृति को अपना भाई मानकर यह त्यौहार मनाते हैं. इस अवसर में समुदाय के व्यक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित हुए थे।

Share
पढ़ें   धमतरी के सोनामगर गांव में मचा हड़कंप: ग्रामीण के टॉयलेट में छिपा बैठा था 10 साल का तेंदुआ, छत से छलांग लगाकर भागा जंगल की ओर – वन विभाग की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा