10 Mar 2026, Tue
Breaking

बुलंदशहर में राम का नाम लेकर PM मोदी ने फूंक दिया 2024 का चुनावी बिगुल

प्रमोद मिश्रा

बुलंदशहर, 25 जनवरी 2024|रामलहर के माहौल में चुनावी अभियान की शुरुआत
भाजपा ने रामलहर के माहौल में चुनावी अभियान की शुरुआत करने जा रही है। मोदी लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले देश भर में चुनावी रैलियों और रोड शो का एक चरण पूरा करेंगे। मोदी यूपी में भी तीन रैलियां करेंगे। ब्रज और पश्चिम क्षेत्र की रैली का आयोजन बुलंदशहर में रखा गया है। वहीं आगामी दिनों में गोरखपुर और काशी क्षेत्र की रैली आजमगढ़ और अवध एवं कानपुर क्षेत्र की रैली लखनऊ में प्रस्तावित है।


अयोध्या में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मिशन 2024 के लिए चुनावी रैलियों का शंखनाद करेंगे। पीएम मोदी बुलंदशहर में लोकसभा चुनाव से पूर्व की पहली चुनावी रैली को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भगवान राम का नाम लेकर यूपी के बुलंदशहर से लोकसभा चुनावों का शंखनाद कर दिया। खुर्जा इलाके के चोला गांव में आयोजित जनसभा में उन्‍होंने यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्‍याण सिंह को भी याद किया। मोदी ने कहा कि इस धरती ने कल्‍याण सिंह जैसे सपूत दिए हैं। आज वो जहां हैं अयोध्या धाम को देखकर आनंदित हो रहे होंगे। ये हमारा सौभाग्य है। लेकिन अभी भी सशक्त राष्ट्र के निर्माण का, सामाजिक न्याय का सपना बढ़ाने के लिए हमें अपनी गति बढ़ानी है। हमें मिलकर काम करना है। अयोध्या में मैंने कहा था कि प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ अब राष्ट्र प्रतिष्ठा का काम करना है।

पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत का निर्माण यूपी के तेज विकास के बिना संभव नहीं है। खेत खलिहान से लेकर ज्ञान, विज्ञान, उद्योग तक हर शक्ति को जगाना है। आज का ये आयोजन इसी दिशा में एक और कदम है। बड़ा कदम है। महत्वपूर्ण कदम है। आजादी के बाद से विकास को कुछ ही क्षेत्रों तक सीमित रखा गया। देश का एक बड़ा हिस्सा विकास से वंचित रहा। इसमें भी उत्तर प्रदेश जहां देश की सबसे बड़ी आबादी बसती थी, उस पर उतना ध्यान नहीं दिया गया। ये इसलिए हुआ क्योंकि लंबे समय तक यहां सरकार चलाने वालों ने शासकों की तरह बर्ताव किया। जनता को अभाव में रखने का, समाज में बंटवारा उनको सत्ता पाने का सबसे सरल माध्यम लगा। इसकी कीमत उत्तर प्रदेश की अनेक पीढ़ियों ने भुगती है। लेकिन साथ ही देश को भी इसका बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।

Share
पढ़ें   CG आयेंगे नड्डा : 9 सितम्बर को छत्तीसगढ़ आयेंगे JP नड्डा...रोड शो करेंगे...कोरग्रुप की होगी बैठक...ये रहेगा पूरा कार्यक्रम

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed